×

Bulandshahr News: सेवा, सुशासन गरीब कल्याण की मोदी नीति "कमल" बना उन्नत- धर्मपाल सिंह

Bulandshahr News: धर्मपाल सिंह ने बूथ अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी के नेतृत्व में सांस्कृतिक व सामरिक उन्नति के साथ सबको साथ लेकर देश में सबका विकास हो रहा है।

Sandeep Tayal
Written By Sandeep Tayal
Published on: 8 April 2024 1:52 PM GMT
Bulandshahr News
X

Bulandshahr News (Pic:Newstrack)

Bulandshahr News: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने बुलन्दशहर में आयोजित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण तथा कार्यकर्ताओं के परिश्रम से कमल निशान-उन्नति, सुरक्षा व समृद्धि की पहचान बना है। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश का वातावरण भाजपा के अनुकूल है। हमें लोगों को पोलिंग बूथ तक पहुंचाना है तथा बूथ पर डटे रहना है। बैठक में सिटिंग प्लान के साथ गौतमबुद्धनगर लोकसभा की सिकन्दराबाद विधानसभा के बूथ अध्यक्ष सम्मिलित रहे। प्रदेश महामंत्री (संगठन) ने पुष्पवर्षा करके बूथ अध्यक्षों का अभिनंदन किया। गगनभेदी स्वर में गुंजा अबकी बार 400 पार का संकल्प।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने बूथ अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में सांस्कृतिक व सामरिक उन्नति के साथ सबको साथ लेकर देश में सबका विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि बूथ की मजबूत ईकाई से ही बूथ विजय संभव है। बूथ की मजबूती के के लिए बूथ के मतदाताओं तथा लाभार्थियों के साथ नियमित सम्पर्क तथा मोदी सरकार व योगी सरकार की नीतियों व योजनाओं के साथ संवाद आवश्यक है। बूथ समिति और पन्ना प्रमुखों की नियमित बैठक तथा कार्यों का वर्गीकरण प्रत्येक लक्ष्य प्राप्त करने में सहायक है।

प्रदेश महामंत्री संगठन ने कहा कि बैठकों के दौरान सभी सदस्यों का घर से टिफिन लाकर साथ बैठकर भोजन करने से परिवार के रूप में काम करने का संस्कार विकसित होता है, जो कार्य को सहज, सरज तथा सफल बनाता है। उन्होंने कहा कि बूथ अध्यक्षों की बैठक में सिटिंग प्लान का नया प्रयोग किया गया है जो बैठक के वातावरण को बूथ केन्द्रित करता है। सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अबकी बार 400 पार का लक्ष्य हम सभी को दिया है। इस लक्ष्य की पूर्ति के लिए उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटें जीतने का लक्ष्य है और इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आप सभी को अपना बूथ जीतना है और बड़े अन्तर से जीतना है।

धर्मपाल सिंह ने कहा कि सपा-बसपा-कांग्रेस की सरकारों के समय प्रदेश में अपराधीकरण से भय का वातावरण था। आज भाजपा सरकार में कानून के राज से भयमुक्त वातावरण स्थापित हुआ है। गन्ना किसानों का भुगतान हो रहा है, गरीबों को बिना भेदभाव सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। सुरक्षा के वातावरण में देश व प्रदेश सफलता के नये आयाम स्थापित कर रहा है। सपा-बसपा-कांग्रेस व भाजपा की सरकार के बीच के इस अंतर पर भी प्रत्येक बूथ, मौहल्ले, गांव, चौपालों पर चर्चा करना है।

लोकसभा प्रत्याशी डॉ. भोला सिंह ने विधानसभा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि मेरा बूथ सबसे मजबूत। सारी ताकत अपने बूथ पर लगानी है। 26 तारीख को बूथ अध्यक्ष एवं पन्ना प्रमुख अधिक से अधिक संख्या में मतदान कारण एवं मतदाता को जागरुक कर भाजपा के पक्ष में वोट डलवाए। कार्यक्रम के उपरांत प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने भाजपा जिला कार्यालय पर लोकसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने की एवं संचालन बुलंदशहर विधानसभा संयोजक जयप्रकाश शर्मा ने किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला प्रभारी बेसन त्यागी, लोकसभा प्रभारी जयपाल सिंह व्यस्त, योगेंद्र चौधरी, देवेंद्र लोधी, हिमांशु मित्तल, शिव ओम शर्मा, अतुल तेवतिया, दीप्ति मित्तल, प्रदीप चौधरी, चंद्रपाल सिंह, संजय शर्मा, अनिल शर्मा, रेनू चौधरी, अजय त्यागी, संजय चौधरी, दीपक ऋषि, नागेंद्र सिंह, संजय माहेश्वरी, दीपक दुलहरा, दिवाकर सिंह, कुलदीप चौधरी, गौरव मित्तल, नंबर प्रधान ललित प्रधान आदि उपस्थित रहे

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story