×

Lok Sabha Chunav: 2024 के बाद सपा होगी साफ, कांग्रेस खो रही जनाधार: राजनाथ सिंह

Lok Sabha Election 2024: बुलंदशहर में जनता को संबोधन के दौरान केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा आगामी लोकसभा चुनाव में खत्म हो जाएगी।

Sandeep Tayal
Published on: 10 April 2024 11:55 AM GMT
जनसभा में उपस्थित राजनाथ सिंह।
X
जनसभा में उपस्थित राजनाथ सिंह। (Pic: Newstrack)

Bulandshahr News: यूपी के बुलंदशहर में भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी डॉक्टर भोला सिंह के समर्थन में जहांगीराबाद में आयोजित जनसभा में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि 2024 में सपा खत्म हो जाएगी और लोग पूछने लगेंगे की कौन है कांग्रेस, कौन सी कांग्रेस। उन्होंने दावा किया कि भारत ने चांद पर पहुंचने का विश्व कीर्तिमान स्थापित किया, भारत अब समृद्ध, सशक्त और खुशहाल देश बनने की तरफ अग्रसर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की सीमाएं पूरी तरह से सुरक्षित हैं। दुनिया का कोई भी देश भारत की तरफ देख नहीं सकता। यदि वह भारत की तरफ आंख उठा कर देखेगा तो उसकी आंखें निकालने में भारत गुरेज नहीं करेगा।

सपा होगी साफ, कांग्रेस खो रही जनादेश: राजनाथ

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि 2024 के चुनाव के बाद सपा समाप्त हो जाएगी और कांग्रेस जनादेश खोती जा रही है। कांग्रेस के बारे में लोग पूछेंगे कि कौन कांग्रेस, कैसी कांग्रेस? राजनाथ सिंह ने कहा कि सपा की हालत यह हो गई है कि वह रोज प्रत्याशी बदलती है, जबकि कांग्रेस को प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं। लोकसभा चुनाव के बाद लोग पूछेंगे कि सपा कौन, क्योंकि सपा समाप्त पार्टी है। लोग पूछेंगे कि कांग्रेस कौन?


भारत को विश्व में दिलाई लोकप्रियता

जन सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा जो कहती है वह करती है। हमने अपने घोषणापत्र में देश की जनता से वादा किया था वह पूरा कर दिया। यह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में संभव हो सका है। 2014 में हमें जनादेश मिला और 2019 में जनता ने और बढ़-चढ़कर आशीर्वाद दिया। जनता की इच्छा के अनुरुप भारत के मस्तक को विश्व में ऊंचा करने का काम को मोदी के नेतृत्व में किया जा रहा है। भारत के बारे में लोग कहते थे गरीबों का देश है, कंगालों का देश है। आज से कुछ वर्ष पहले तक यह धारणा भारत के बारे में थी लेकिन अब भारत के वैज्ञानिक धरती पर ही नहीं चंद्रमा पर भी लैंडिंग करने में कामयाब हो गए हैं। आज यह

सरकार ने कराया राम मंदिर का निर्माण

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि संसद में बहुमत मिलते ही हमने चुटकी बजा कर तीन तलाक की प्रथा को खत्म कर दिया। हम लोग जात पंथ-मजहब की नहीं इंसाफ और इंसानियत की राजनीति करते हैं। हमने वादा किया था जिस दिन बहुमत मिल जाएगा हम अयोध्या की धरती पर भगवान राम का भव्य मंदिर बनाएंगे। हमने वह कर दिखाया है। मुझे याद है कि जब 2017 का विधान सभा का चुनाव चल रहा था तो इन लाेगों ने नेगेटिव चलाया कि भाजपा से उप्र के पिछडे़ नाराज हैं। 2019 में चलाया कि ब्राह्म्ण नाराज हैं। 2022 में नेगेटिव चलाया कि जाट नाराज हैं। अब यह चला दिया कि राजपूत नाराज हैं। लेकिन कांग्रेस या सपा यह मानने को तैयार नहीं है कि इनसे पूरी यूपी नाराज है। और यदि किसी की नाराजगी होगी तो उसका समाधान सपा कांग्रेस नहीं निकाल सकती। उसका समाधान भी अगर कोई निकाल सकता है तो वह भाजपा ही है।

चांदी के मुकुट से बनेगी गरीब बेटियों की पाजेब

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को स्वागत में मिले चांदी के मुकुट को उन्होंने भाजपा के जिला अध्यक्ष विकास चौहान को यह कहते हुए सौंप दिया कि गरीब बेटियों की शादी में इन मुकुटों की पाजेब बनवाकर उन्हें भेंट कर देना, यही मेरा और देश का सम्मान होगा।

इन्होंने किया भव्य स्वागत

बुलंदशहर की जहांगीराबाद स्थित अनाज मंडी में भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर भोला सिंह के समर्थन में आयोजित जनसभा मैं केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ अतुल तेवतिया, भाजपा जिला अध्यक्ष विकास चौहान, सांसद डॉ भोला सिंह, विधायक संजय शर्मा, देवेंद्र सिंह लोधी, चंद्रपाल सिंह लोधी, अनिल शर्मा, पूर्व विधायक गजेंद्र सिंह चौधरी ने चांदी का मुकुट पहनकर और गदा आदि भेंट कर भव्य स्वागत किया।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story