Bulandshahr News: INDIA वंशवादी गठबंधन, राजनीतिक अस्तित्व बचाने को बना INDIA: ब्रज भूषण शरण सिंह

Bulandshahr News: बुलंदशहर जनपद के खुर्जा तहसील के गांव फिरोजपुर में विशाल कुश्ती दंगल में शिरकत करने आए भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि देश की कुश्ती बहुत ऊंचाई पर पहुंच चुकी है। दुनिया में भारत का दंगल अपनी एक अमिट छाप स्थापित कर चुका है।

Sandeep Tayal
Published on: 29 Oct 2023 2:20 PM GMT
Bulandshahr News
X

Bulandshahr News (Pic:Newstrck)

Bulandshahr News: यूपी के बुलंदशहर आए भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष व भाजपा सांसद ब्रज भूषण शरण सिंह ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनावों को लेकर विपक्ष द्वारा बनाया गया गठबंधन INDIA परिवार वादी और वंशवादी है। ये गठबंधन परिवारवाद और वंशवाद का राजनीति में अपना अस्तित्व बचाने के लिए बनाया गया है। 2024 के चुनाव में इससे मोदी सरकार पर कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है।

ये है INDIA गठबंधन - नेहरू गांधी के बाद गांधी, यादव के बाद.. : ब्रज भूषण

बुलंदशहर जनपद के खुर्जा तहसील के गांव फिरोजपुर में विशाल कुश्ती दंगल में शिरकत करने आए भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि देश की कुश्ती बहुत ऊंचाई पर पहुंच चुकी है। दुनिया में भारत का दंगल अपनी एक अमिट छाप स्थापित कर चुका है। उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन स्वार्थ की राजनीति से परिपूर्ण है अपने वंशवाद को बढ़ावा देने के लिए परिवारवाद की राजनीति करने वालों ने गठबंधन बनाया है। कांग्रेस में नेहरू के बाद इंदिरा संजय गांधी राजीव गांधी सोनिया गांधी राहुल गांधी, ऐसे ही मुलायम सिंह ने बेटे अखिलेश यादव, वही चौधरी साहब ने दूसरे चौधरी फिर छोटे चौधरी, यही हालत गठबंधन के अनेक राजनीतिक संगठनों की है जो वंशवाद को ही बढ़ावा दे रहे हैं।


उन्होनें कहा कि देश में जब इंदिरा गांधी ने 1975 में इमरजेंसी लगाई थी तब भी एक गठबंधन बना था उसके बाद हुए चुनाव में इंदिरा गांधी हार गई। यहीं हाल 2024 के चुनाव में इंडिया के स्वार्थी गठबंधन का होने वाला है। इमरजेंसी के समय में सरकार चलाने के लिए इंदिरा गांधी ने देश का सोना गिरवी रख दिया था उस समय प्रजातंत्र खतरे में था, लेकिन मोदी सरकार में प्रजातंत्र खतरे में नही है देश विकसित देश की तरफ बढ़ रहा है, 2024 में INDIA गठबंधन को देश की जनता करारा जवाब देगी, 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर सरकार बनने जा रही है।


यूपी के जोंटी और हरियाणा के रजत ने जीता दंगल

बुलंदशहर जनपद के खुर्जा तहसील के गांव फिरोजपुर में शाहिद नरेंद्र सिंह आईपीएस की स्मृति में 16 वे विशाल कुश्ती दंगल का राजेंद्र पहलवान और उनकी टीम ने आयोजन किया। जिसका भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा ने पहलवानों का हाथ मिलवा कर कुश्ती का शुभारंभ कराया। राजेंद्र पहलवान ने बताया कि दंगल को यूपी के जोंटी पहलवान और हरियाणा के रजत पहलवान ने बराबर अंक अर्जित कर जीत ली दोनों को पुरस्कार राशि बराबर बराबर दी गई है जबकि दूसरे नंबर पर हरिओम पहलवान तिर्वा ने हरियाणा के तरफ पहलवान को हराकर जीत हासिल की वहीं यूपी के सुमित पहलवान और दिल्ली के गिन्नी पहलवान ने बराबर अंक अर्जित कर तीसरे स्थान पर रहे। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि और मेडल देकर सम्मानित किया गया। दंगल के दौरान मोहित पहलवान, महेंद्र पहलवान, वरुण पहलवान, मनोज प्रधान, सनी शर्मा, हरीश चौधरी सहित अनेक पहलवान मौजूद रहे।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story