×

Bulandshahr : बुलंदशहर में तैयार होंगे 100 डॉक्टर्स, 31 प्रोफेसर डॉक्टर को मिले नियुक्ति पत्र

Bulandshahr News: डॉ. अंतुल तेवतिया ने कहा, 'पूर्व की सरकारों में शिक्षा, सुरक्षा, चिकित्सा व्यवस्था बदहाल थी। अब प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सतत प्रयास से देश व प्रदेश शिक्षा, सुरक्षा, चिकित्सा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।

Sandeep Tayal
Published on: 5 Dec 2023 10:14 AM GMT
Bulandshahr News:
X

प्रोफेसर डॉक्टर को मिले नियुक्ति पत्र (Social Media)

Bulandshahr News: उत्तर प्रदेश के जिलों में बने मेडिकल कॉलेजों में प्रोफेसर से लेकर मेडिकल शिक्षा प्रदत्त करने वालों को एक तरफ लखनऊ में नियुक्ति पत्र बांटे जा रहे थे, वहीं दूसरी तरफ बुलंदशहर के बाबूजी कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में मेडिकल शिक्षा प्रदान करने वाले 31 डॉक्टर्स कोनियुक्ति पत्र सौंपे गया।

बुलंदशहर के डीएम सीपी सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अंतुल तेवतिया, भाजपा विधायक प्रदीप चौधरी और लक्ष्मी राज सिंह ने डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र बांटे। नियुक्ति पत्र पाकर डॉक्टर्स के चेहरे खिल उठे।

पहले सत्र में 100 मेडिकल स्टूडेंट को प्रवेश

बुलंदशहर की जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ अतुल तेवतिया ने बताया कि, 'प्रथम सत्र में 100 मेडिकल स्टूडेंट का प्रवेश होगा। पहले बैच में जिले से 100 डॉक्टर तैयार होंगे। इससे बुलंदशहर में मेडिकल सेवाएं सशक्त होंगी। उन्होंने कहा, अब दिल्ली एम्स की ओर जाना नहीं पड़ेगा।'

DM सहित अन्य ने दिए नियुक्ति पत्र

लोक भवन लखनऊ में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, चिकित्सा शिक्षा मंत्री ब्रजेश पाठक, चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने चिकित्सा शिक्षा विभाग के अन्तर्गत नवनियुक्त 278 सहायक आचार्य एवं 2142 स्टाफ नर्सों तथा 48 आयुष चिकित्सा शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किये। वहीं, बुलंदशहर के कलेक्ट्रेट सभागार में नवनिर्मित कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज के लिए 31 चयनित चिकित्सा शिक्षकों में से 22 को जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ अतुल तेवतिया, जिलाधिकारी डॉक्टर सीपी सिंह विधायक लक्ष्मी राज सिंह और प्रदीप चौधरी ने नियुक्ति पत्र दिए।


PM-CM के सतत प्रयास से स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही

डॉ. अंतुल तेवतिया ने कहा, 'पूर्व की सरकारों में शिक्षा, सुरक्षा, चिकित्सा व्यवस्था बदहाल थी। अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सतत प्रयास से देश व प्रदेश शिक्षा, सुरक्षा, चिकित्सा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा, कोरोना काल में पूरा विश्व भारत की ओर देख रहा था। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने पूरे विश्व का सहयोग किया। साथ ही, देश को चिकित्सा के क्षेत्र में आगे बढ़ाया। चिकित्सा के क्षेत्र में बुलंदशहर में भी मेडिकल कॉलेज के शुरू होने से यहां चिकित्सा सेवाएं बेहतर होंगी। रोगियों को मेरठ, नोएडा गाजियाबाद, दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा।'

गणमान्य लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह, विधायक प्रदीप चौधरी, विधायक लक्ष्मी राज सिंह, कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज की प्रधानाचार्य डा .मनीषा जिंदल तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विनय कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ मनीष जिंदल ने बताया कि, तड़पन चिकित्सा शिक्षक प्रोफेसर के सापेक्ष 31 का चयन किया जा सका।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story