×

Bulandshahar News: अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव का बीजेपी कनेक्शन! यूपी के डॉ. हर्षवर्धन बनेंगे अमेरिका के राष्ट्रपति..?

Bulandshahr News: यूपी के मूल निवासी NRI डा. हर्षवर्धन सिंह ने रिपब्लिकन पार्टी में राष्ट्रपति पद के लिए ठोंकी है दावेदारी

Sandeep Tayal
Published on: 2 Aug 2023 1:41 PM GMT (Updated on: 2 Aug 2023 2:30 PM GMT)
Bulandshahar News: अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव का बीजेपी कनेक्शन! यूपी के डॉ. हर्षवर्धन बनेंगे अमेरिका के राष्ट्रपति..?
X

Bulandshahar News: भाजपा के राज्यसभा सांसद रहे डॉ. नौनिहाल सिंह बुलंदशहर जनपद की स्याना तहसील के गांव सोंझना रानी के मूल निवासी थे। डॉ. नौनिहाल सिंह के पौत्र डॉ. हर्षवर्धन सिंह ने 2024 में अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति पद चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी में अपनी दावेदारी 10 दिन पहले पेश की है। जिसके बाद माना जा रहा है कि रिपब्लिकन पार्टी के प्रत्याशी के रूप में डॉ. हर्षवर्धन चुनाव लड़ सकते हैं और अगर वो जीत गए तो अमेरिका के राष्ट्रपति भी बन सकते हैं। जिसके बाद अब डॉ. हर्षवर्धन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चाओं में आ गए हैं।

यदि अमेरिका में चुनाव जीता, तो फिर दुनिया में बजेगा भारत का डंका

बुलंदशहर के सोंझना रानी निवासी राज्य सभा सदस्य रहे नौनिहाल सिंह के पौत्र डॉ. हर्षवर्धन पूर्व कैबिनेट मंत्री और कैराना से सांसद रहे बाबू हुकुम सिंह के रिश्तेदार भी हैं। डॉ. हर्षवर्धन सिंह सांसद रहे बाबू हुकुम सिंह की दूसरे नंबर की बेटी नंदिता व दामाद त्रिभुवन सिंह के पुत्र हैं। दादा और नाना दोनों ही राजनीति के मैदान के स्वच्छ छवि वाले खिलाड़ी रहे हैं। इसीलिए कहा जा सकता है कि डॉ. हर्षवर्धन सिंह को राजनीति विरासत में मिली है। उनके रक्त के कण-कण में राजनीति विद्यमान है। यदि अमेरिका की रिपब्लिकन पार्टी ने डॉ. हर्षवर्धन को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया तो दुनिया में एक बार फिर भारत का डंका बज सकता है।

40 साल से अमेरिका में रह रहे हैं डॉ. हर्ष वर्धन

बाबू हुकुम सिंह की बड़ी पुत्री मृगांका सिंह ने बताया कि करीब 40 वर्षों से उनकी बहन नंदिता सिंह व बहनोई त्रिभुवन सिंह अपने पुत्र डॉ. हर्षवर्धन आदि परिजनों के साथ अमरीका के न्यू जर्सी (New Jersey) में बसे हुए हैं। जहां पर वे एक बिजनेसमैन के तौर पर कार्य करते हैं।

2017 में रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्ड ट्रंप बन थे राष्ट्रपति

इससे पूर्व 20 जनवरी 2017 से 20 जनवरी 2021 तक रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति थे। यदि पार्टी अनुमति देती है तो अमेरिका के राष्ट्रपति पद की दौड़ में रिपब्लिकन पार्टी से ही बुलंदशहर के पौत्र और कैराना के धेवते (नाती) डॉ. हर्षवर्धन सिंह भी शामिल हो जाएंगे। वर्ष 2024 में अमेरिका राष्ट्रपति पद के चुनाव होने हैं। मृगांका सिंह ने बताया कि उनकी छोटी बहन नंदिता के बेटे डॉ. हर्षवर्धन सिंह ने अमेरिकन रिपब्लिकन पार्टी में करीब 10 दिन पहले अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन भरने को दावेदारी पेश की है।

डॉ. हर्षवर्धन को विरासत में मिली राजनीति

अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिक पार्टी में अपनी दावेदारी पेश करने वाले डॉक्टर हर्षवर्धन सिंह को राजनीति विरासत में मिली है। डॉक्टर हर्षवर्धन सिंह के दादा नौनिहाल सिंह भाजपा के राज्य सदस्य रहे है और नाना बाबू हुकुम सिंह मंत्री रहे हैं। सन 2017 में यूपी विधानसभा चुनाव में कैराना विधानसभा से भाजपा पार्टी की ओर से स्वर्गीय हुकुम सिंह की बेटी मृगांका सिंह को प्रत्याशी बनाया था। उस दौरान अमेरिका से कैराना पहुंचे डॉ हर्षवर्धन सिंह ने अपनी मौसी मृगांका सिंह के चुनाव की बागडोर संभाली थी। बाकायदा गांव कंडेला सहित अन्य गांव में डोर-टू-डोर जाकर वोट मांगे थे।

Sandeep Tayal

Sandeep Tayal

Next Story