×

Bulandshahr News: आप कार्यकर्ताओं ने दिल्ली मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी के विरोध में किया धरना प्रदर्शन

Bulandshahr News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बृहस्पतिवार को हुई गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं ने कालाआम चौराहे पर धरना प्रदर्शन किया।

Sandeep Tayal
Published on: 23 March 2024 11:45 AM GMT (Updated on: 23 March 2024 11:45 AM GMT)
Bulandshahr News
X

विरोध प्रदर्शन करते आप कार्यकर्ता source: Newstrack  

Bulandshahr News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की बृहस्पतिवार को हुई गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं ने कालाआम चौराहे पर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी लोकतंत्र के लिए खतरा है।

आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन के दौरान इंडी गठबंधन (Indian National Developmental Inclusive Alliance) से जुड़े समाजवादी व कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी भी शामिल रहे। वहीं प्रदर्शन के दौरान भारी पुलिसबल तैनात रहा। पुलिस की सक्रियता के चलते आप और इंडी गठबंधन के कार्यकर्ता कोई पुतला नहीं फूंक सके।

भाजपा खिलाफ विपक्षी दलों का आरोप

धरने को संबोधित करते हुए आप के प्रदेश प्रवक्ता विकास शर्मा ने कहा कि इंडी गठबंधन की बढ़ती हुई स्वीकार्यता से घबरा कर मोदी सरकार (Modi government) चुनाव के पराजय को देख लोकतंत्र की हत्या पर उतारू है। हेमंत सोरन की गिरफ्तारी, कांग्रेस के खाते सीज करना और अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी से मोदी सरकार विरोधी दलों को डराना चाहती है। दिल्ली मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी जनक्रांति का आरंभ है। पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता लोकतंत्र की रक्षा के लिए लड़ने को तैयार है। आप जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने कहा कि चुनावी चंदे के भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए और जनता का ध्यान भटकाने के लिए सरकार विरोधी दलों के नेताओं को फर्जी मामलो में फंसा कर बदनाम करने में जुटी है।

भाजपा को दी चुनावी चुनौती

सपा (samajwadi party) के जिला उपाध्यक्ष हाजी अख्तर ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा कराई गई अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की पार्टी घोर निंदा करती है। आम आदमी पार्टी (AAP) के साथ कंधे से कंधा मिला कर बीजेपी (BJP) के खिलाफ लड़ेगी। कांग्रेस (congress party) के शहर अध्यक्ष प्रशांत बाल्मीकि ने कहा कि बीजेपी इंडी गठबंधन से डर रही है। इसलिए बोखला कर ऊल-जुलूल हरकतों पर उतर आयी है। जिसका परिणाम जनता आने वाले चुनाव में दे देगी।

सपा जिलाध्यक्ष मतलूब अली ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी होना लोकतंत्र के लिए खतरा है। लोकसभा चुनाव के प्रचार-प्रसार को रोकने के लिए भाजपा की ओर से हताशा और हार के डर से यह कदम उठाया गया। इसको जनता भलीभांति समझती है। इस दौरान सपा के सैय्यद किरमानी, कांग्रेस के जिया उल रहमान, शकील, इदरीश भाई, राजीव अग्रवाल, मोहम्मद अली, कामिल भाई, डीपी सिंह आदि मौजूद रहे।

Aakanksha Dixit

Aakanksha Dixit

Content Writer

नमस्कार मेरा नाम आकांक्षा दीक्षित है। मैं हिंदी कंटेंट राइटर हूं। लेखन की इस दुनिया में मैने वर्ष २०२० में कदम रखा था। लेखन के साथ मैं कविताएं भी लिखती हूं।

Next Story