×

Bulandshahr News: CM योगी बोले - मोदी जी को यूपी पहनाएगा 80 मनकों की माला

Bulandshahr News: सीएम योगी ने प्रबुद्ध जनों से अपील करते हुए कहा कि चुनाव के समय प्रत्याशी घर-घर नहीं जा सकता, आप में से हर आदमी को मोदी जी और भोला सिंह बनकर काम करना होगा। प्रबुद्ध जन ही समाज की सोच तैयार करते है, सबको केवल देश के लिए सोचना है क्योंकि मोदी जी के लिए तो नेशन फर्स्ट है।

Sandeep Tayal
Published on: 1 April 2024 12:20 PM GMT
Bulandshahr News
X

प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में शिरकत करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Pic:Newstrack) 

Bulandshahr News: लोकसभा चुनाव के सापेक्ष उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर भोला सिंह के समर्थन में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित किया। बुलंदशहर के प्रबुद्ध जनों का सीएम योगी आदित्यनाथ ने हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि "यूपी का मतलब है कि अनलिमिटेड पॉसिबिल्टी यानी असीमित संभावनाएं" इस बार फिर मोदी सरकार का नारा देते हुए प्रबुद्धजनों से अपील की कि इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रिकार्ड मतों से जीताकर उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर जीत हासिल करनी है और उत्तर प्रदेश की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 80 मनको की माला पहनाएंगे।

सीएम योगी का इन्होंने किया माल्यार्पण

बुलंदशहर के निकुंज हाल में जैसे ही मुख्यमंत्री प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे तो घंटे घड़ियाल बजने लगे। मुख्यमंत्री का सांसद डॉक्टर भोला सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष विकास चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ अंतुल तेवतिया, क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र शिशोदिया प्रदेश सचिव चंद्र मोहन, विधायक लक्ष्मी राज सिंह, देवेंद्र सिंह, प्रदीप चौधरी, चंद्रपाल सिंह लोधी, संजय शर्मा, अनिल शर्मा, पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल, रालोद के जिला अध्यक्ष पंकज प्रधान आदि ने भव्य स्वागत किया। सम्मेलन में बुलंदशहर लोकसभा प्रभारी डा.जय प्रकाश वैश्य, प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी बसंत त्यागी, हिमांशु मित्तल, हितेश गर्ग, संजय माहेश्वरी, अजय त्यागी, वासिक आजाद, अनिल देशभक्त, भाजयुमों के जिला अध्यक्ष दिवाकर सिंह, गुड्डी देवी, प्रीति सहित पार्टी के पदाधिकारी, प्रबुद्धवर्ग के शिक्षकगण, अधिवक्ता गण, चिकित्सक गण, सीए गण, सेवा निवृत्त सैनिक सहित अनेक गण मान्य लोग मौजूद रहें।

जाति भेद नही राष्ट्र वाद के नाम पर देश को एक जुट करना है :CM

सीएम योगी ने प्रबुद्ध जनों से अपील करते हुए कहा कि चुनाव के समय प्रत्याशी घर-घर नहीं जा सकता, आप में से हर आदमी को मोदी जी और भोला सिंह बनकर काम करना होगा। प्रबुद्ध जन ही समाज की सोच तैयार करते है, सबको केवल देश के लिए सोचना है क्योंकि मोदी जी के लिए तो नेशन फर्स्ट है। उन्होंने कहा कि मैं जानता हूं कि भोला सिंह को यहां से जितने में कोई समस्या नहीं है पूरे देश में एक बार फिर मोदी सरकार लानी है। पूरे देश में मोदी लहर है और बुलंदशहर से इस बार भी पहले से ज्यादा रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करानी है।

उन्होंने प्रबुद्ध जनो को संबोधित कर कहा कि आपको समाज को मानसिक रूप से तैयार करना है जाति वाद, परिवार वाद नहीं, राम वाद, राष्ट्र वाद और सबका विकास सबका विश्वास चाहिए। उन्होंने कहा कि देश को विभाजित करने वालों और इंडी गठबंधन को सबक सिखाना है। एनडीए के पास भी बड़ा गठबंधन है। सीएम योगी ने देश की आवाज के साथ बुलंदशहर की आवाज भी बुलंद होने की आपेक्षा जताई।

सीएम योगी ने कहा कि पिछली सरकारों में उद्योगपति यूपी में निवेश से डरते थे लेकिन माहौल बदला और अब 10.5 लाख करोड़ का प्रस्ताव यूपी में निवेश आया है। इससे रोजगार और व्यापार के अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि कोई सोचता था कि बुलंदशहर से गंगा एक्सप्रेस वे होकर जायेगा, 6 घंटे में प्रयागराज पहूंच जाएंगे। खुर्जा का क्रॉकरी उद्योग जिसे पीएम मोदी ने विश्व पटल पर पहुचांया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की कर रहा है।

यूपी में सब सुरक्षित, सिर्फ गुंडे असुरक्षित: CM

सीएम योगी ने कहा कि 2017 से पहले जब चुनाव प्रचार को आते थे तब पिछली सरकारों के समय में अराजकता और भय का माहौल था , मातृशक्ति व्यापारी कोई सुरक्षित नहीं था, सब भयभीत रहते थे। यूपी में महिलाओं, युवाओं का भविष्य भी असुरक्षित था, उस समय केवल गुंडे सुरक्षित थे। लेकिन आपकी एक वोट ने सब बदल दिया। अब सब सुरक्षित है सिर्फ गुंडे असुरक्षित है। अब यहां दंगे नही होते।

आपके सही वोट ने बदली भारत की तस्वीर और तकदीर: CM

सीएम ने कहा कि जब आपने सही जगह वोट दिया तो मोदी जी के नेतृत्व में देश का सही दर्शन हुआ। देश विकसित भारत की परिकल्पना कर आगे बढ़ रहा है, चांद पर इंसान पहुंच गया। देश की अर्थ व्यवस्था सशक्त हुई। आज मातृ शक्ति सुरक्षित है। भारत में ग़रीब कल्याण की अनेक योजनाओं से पात्रों को लाभान्वित कराने का काम मोदी सरकार ने किया। ग़रीब को घर, राशन, बिजली, सुरक्षा, सम्मान देने का काम किया। सीएम योगी ने कहा कि आपका एक-एक वोट कीमती है, एक वोट गलत हाथों में जाने से देश को नुक्सान हो सकता है।

इस बार अयोध्या में रघुवीरा के राज में खेली गई होली

उन्होनें कहा कि पर्व और त्योहार हमारी विरासत है, सभी धार्मिक कार्यक्रमों को लेकर मैं हमेशा गंभीर रहता हूं, अब कावड़ यात्रा के दौरान हर हर बम्ब बम्ब होती है। पूर्वी यूपी में गाना गया जाता है कि "होली खेले रघुवीरा" लेकिन दुख होता था कि अयोध्या में तो राम लला हैं ही नही, लेकिन हमारी पीढ़ी सौभाग्य शाली है कि पहली बार अयोध्या में रघुवीरा के राज में होली खेली गई। भाजपा के राज में मोदी जी के नेतृत्व में अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर का निर्माण हुआ, कांशी में कांशी कारिडोर का निर्माण हुआ।

मोदीराज में हुआ महिला सशक्तिकरण: लक्ष्मी राज

बुलंदशहर में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में सिकंद्राबाद के भाजपा विधायक लक्ष्मी राज सिंह ने कहा कि 33% आरक्षण दे महिला सशक्तिकरण का सरकार ने काम किया है। सरकार की योजनाओं से पात्रों को लाभान्वित कराया जा रहा है। सभी से वोट अवश्य करने की अपील की।

मतदान कर लोकतंत्र को बनाए सशक्त: देवेंद्र लोधी

स्याना के विधायक देवेंद्र सिंह ने लोगों से मत प्रतिशत 95% तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जितना अधिक मतदान होगा उतना ही सशक्त लोकतंत्र होगा और पीएम मोदी के हाथ मजबूत होंगे।

पीएम मोदी के राज में चांद पर पंहुचा इंसान: संजय शर्मा

अनूपशहर के भाजपा विधायक संजय शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी ने देश की अर्थ व्यवस्था को सशक्त करने का काम किया, पिछले 5 वर्षो में अर्थव्यवस्था दो गुनी हो गई। चंदा मामा दूर के नही रहे बल्कि अब चांद पर इंसान के पंहुचने कि सफलता पीएम मोदी के कार्यकाल में हो सकी। आज जम्मू कश्मीर विकास पथ पर है।

मतदान के दिन सिर्फ कमल का बटन दबाएं: सीपी सिंह

डिबाई के भाजपा विधायक चंद्र पाल सिंह लोधी ने पूर्व मुख्यमंत्री बाबूजी कल्याण सिंह को नमन करते हुए कहा कि आज पीएम मोदी विश्व के सर्वाधिक लोक प्रिय नेता है। योगी राज में यूपी दंगा मुक्त हो चुका है। अब यूपी मे हिन्दू पर्व पहले से ज्यादा धूमधाम से मनाए जाते है। देश भ्रष्टाचार मुक्त होता जा रहा है। 26 को सिर्फ कमल का बटन दबाने की अपील की।

भाजपा के जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर भोला सिंह को जिस तरह 2014 और 2019 में जिताया, 2024 में उससे भी अधिक रिकार्ड मतों से जीतने के लिए समाज की विचारधारा को बदलकर लोकसभा में भेजना है जिस देश में बुलंदशहर का नाम बुलंद रहे। उन्होंने सरकार की योजनाओं से भी लोगों को अवगत कराने की प्रबुद्ध जनों से अपील की।

मोदी राज में किसान-जवानों को मिला सम्मान: पंकज प्रधान

रालोद जिला अध्यक्ष पंकज प्रधान ने चौधरी चरण सिंह को नमन करते हुए कहा कि मोदी सरकार में किसानो और जवानों दोनो को ही सम्मान मिला है। योगी राज में स्वराज आया, 26 अप्रैल को हर व्यक्ति अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story