Bulandshahr News: देश मांग रहा बदलाव, देश अब कांग्रेस के साथ - विदित चौधरी

Bulandshahr News: समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव विदित चौधरी ने कहा कि देश में अब कांग्रेस का दौर शुरू हुआ है, लोग अब बदलाव चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस के नफरत और हिंसा की जगह अब लोग मोहब्बत की दुकान घर-घर खोलना चाहते हैं।

Sandeep Tayal
Published on: 9 Sep 2024 12:05 PM GMT
Bulandshahr News
X

Bulandshahr News (Pic: Newstrack)

Bulandshahr News: यूपी के बुलंदशहर जनपद के पहासू में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ के प्रभारी विदित चौधरी का शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक प्रत्याशी जियाउर्रहमान के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने 35 किलो की फूल माला से विदित चौधरी, ओमवीर यादव और पूनम पंडित का अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस हाईकमान का विदित चौधरी को राष्ट्रीय सचिव बनाने के लिए आभार जताया।

समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव विदित चौधरी ने कहा कि देश में अब कांग्रेस का दौर शुरू हुआ है, लोग अब बदलाव चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस के नफरत और हिंसा की जगह अब लोग मोहब्बत की दुकान घर-घर खोलना चाहते हैं। कहा कि राहुल गांधी आम आदमी की आवाज उठा रहें हैं, किसानों, गरीबों और मजदूरों के मुद्दों पर लड़ रहे हैं। भाजपा ने हिन्दू मुस्लिम को लड़ाने के अलावा कोई काम नहीं किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा भाईचारा और सद्भाव की दुश्मन है। उन्होंने कहा कि बूथ तक संगठन को मजबूत करना होगा।

पूर्व विधायक प्रत्याशी शिकारपुर जियाउर्रहमान ने कहा कि आज शिकारपुर विधानसभा के प्रत्येक बूथ पर संगठन मजबूत करने का संकल्प लेते हैं। उन्होंने लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस को मजबूत करना संविधान बचाने के लिए जरूरी हैं। समारोह को किसान नेता पूनम पंडित, प्रदेश महासचिव ओमवीर यादव, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी शिवराम बाल्मिकी, मुनीर अकबर, पौरुष शर्मा, पंकज तेजानिया ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता वयोवृद्ध नेता जगदीश पचौरी ने की।

इस अवसर पर किसान नेता पूनम पंडित, प्रदेश महासचिव ओमवीर यादव, पूर्व प्रत्याशी जियाउर्रहमान एड, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी शिवराम बाल्मिकी, मुनीर अकबर, पौरुष शर्मा, पंकज तेजानिया, साजिद चौधरी, युवा जिलाध्यक्ष इसराइल गहलोत, ब्रह्मपाल यादव, सगीर खान, नरेश बाल्मिकी, जावेद खान, मदनलाल शर्मा, शेरखान, शिवकुमार शर्मा, हम्माद, कुलदीप पचौरी, मुनाजिम सोनू, अंकित चौहान, पुनीत यादव, इरफान, इकबाल, वामिश पठान, नौशाद पप्पू, फरियाद खान, अकिल खान, हरिओम गौड़, मदन बाल्मिकी, युद्धिष्ठर शर्मा, आशीर्वाद शर्मा आदि सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story