Bulandshahr News: अवैध संबंधों में बाधक पुत्र वधू ने प्रेमी संग मिल की ससुर की हत्या, गिरफ्तार

Bulandshahr News: नरसैना में पुत्र वधू ने प्रेमी के साथ मिलकर ससुर की सिर्फ इसीलिए हत्या कर दी क्योंकि ससुर पुत्र वधू और उसके प्रेमी के अवैध संबंधों में बाधक बन रहा था।

Sandeep Tayal
Published on: 18 Dec 2023 9:56 AM GMT
bulandshahr News
X

बुलंदशहर में पुत्र वधू ने प्रेमी संग मिल की ससुर की हत्या (न्यूजट्रैक)

Bulandshahr News: जिले की नरसैना में पुत्र वधू ने प्रेमी के साथ मिलकर ससुर की सिर्फ इसीलिए हत्या कर दी क्योंकि ससुर पुत्र वधू और उसके प्रेमी के अवैध संबंधों में बाधक बन रहा था। पुलिस ने हत्यारोपी पुत्रवधू को उसके प्रेमी के साथ गिरफ्तार किया है और आला कत्ल बरामद कर लिया है।

जानिए कैसे हुआ ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा

जनपद बुलंदशहर के नौसेना थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर के पोखर में 15 दिसंबर 15 दिसंबर 2023 को नत्थू सिंह (65) का शव बरामद हुआ था, नत्थू सिंह की चाकुओं से और ईट से वार कर हत्या की गई थी। स्याना के सीओ भास्कर मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात हत्या आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस के लिए ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा करना चुनौती था पुलिस ने गांव के सीसीटीवी कैमरे को खंगालना शुरू किया तो एक वीडियो में 14.12 23 की रात को नत्थू सिंह अपनी छोटी बहू के साथ जाता दिखा।

बस फिर क्या था पुलिस ने मृतक की छोटी पुत्रवधू को हिरासत में ले जैसे ही पूछताछ की तो हत्याकांड का खुलासा हो गया पुलिस ने मृतक की पुत्रवधू और उसके प्रेमी जान मोहम्मद निवासी मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया है। स्याना के सीओ भास्कर मिश्रा ने आरोपियों से पूछताछ के बाद बताया नत्थू सिंह की छोटी पुत्रवधू के जान मोहम्मद निवासी मुजफ्फर नगर से अवैध संबंध थे। जिसकी जानकारी उसके ससुर को लग गई थी। ससुर नत्थू सिंह दोनों के अवैध संबंधों में बाधक बन रहा था। इसके बाद नत्थू सिंह की छोटी पुत्रवधू ने अपने प्रेमी जान मोहम्मद के साथ मिलकर ससुर की हत्या की साजिश रची।

साजिश के तहत 14 दिसंबर 2023 की रात को नत्थू सिंह की छोटी पुत्रवधू ने अपने ससुर को छोड़ बाकी परिजनों को पहले नशीली चाय पिलाई और फिर अपने ससुर को अपने साथ घर से गांव के बाहर की तरफ ले गई। जहां प्रेमी जान मोहम्मद पहले से ही छुपा बैठा था। ससुर को देख दोनों ने मिल नत्थू सिंह की हत्या कर दी और शव को गांव की पोखर में फेंक फरार हो गए थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।न्यायालय ने हत्यारोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story