Bulandshahr News: रामोत्सव से पहले शहर की सफाई को सड़क पर उतरे DM, शुरू किया वृहद स्वच्छता अभियान

Bulandshahr News: डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया और लोगों से 22 जनवरी को दीपाली की तरह घरों, सार्वजनिक स्थलों, कार्यालयों आदि को स्वच्छ करने की अपील की।

Sandeep Tayal
Published on: 14 Jan 2024 8:39 AM GMT
bulandshahr News
X

बुलंदशहर डीएम ने शुरू किया वृहद स्वच्छता अभियान (न्यूजट्रैक)

Bulandshahr News: देश भर में 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को दीपावली की भांति मनाने की तैयारी जोरों पर चल रही है। इसी क्रम में आज राम उत्सव से पहले बुलंदशहर में भी डीएम सीपी सिंह ने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ सड़कों पर उतर वृहद स्वच्छता अभियान की शुरूआत की। डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया और लोगों से 22 जनवरी को दीपाली की तरह घरों, सार्वजनिक स्थलों, कार्यालयों आदि को स्वच्छ करने की अपील की। साथ ही 22 जनवरी को दीपोत्सव भी मनाने का आह्वान किया।

22 जनवरी 2024 को मनाए फिर दीपावलीः डीएम

रविवार को बुलंदशहर के डीएम चंद्र प्रकाश सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ0 प्रशांत कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट सत्य प्रकाश, उप जिलाधिकारी गजेन्द्र सिंह, नगर पालिका के ईओ मनोज रस्तोगी सहित कलेक्ट्रेट कर्मियों न सफाई कर्मचारियों की टोली को साथ ले स्वच्छता अभियान की शुरूआत की। दरअसल 22 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में भगवान श्री रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे। 500 साल बाद ऐसा अवसर आने पर मोदी और योगी सरकार ने देश भर में 22 जनवरी 2024 को एक बार फिर रामोत्सव मनाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए सरकार ने दीपावली की तरह विशेष सफाई अभियान चलाने, घरों, मंदिरों, सार्वजनिक स्थलों, ऐतिहासिक भवनों को झालरो और दीपकों से सजाने की भी अपील की है। इन्ही आदेशों को लेकर बुलंदशहर प्रशासन हाई अलर्ट है।

सार्वजनिक स्थलों को घरों की भांति रखे स्वच्छः डीएम

डीएम सीपी सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री एवं शासन के निर्देशों के क्रम में आज से 22 जनवरी तक विशेष सफाई अभियान चलाकर अपने घरों, कार्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर सफाई करायी जाएगी। इसी क्रम में कलेक्ट्रेट में अधिकारियों कर्मचारियों के साथ स्वच्छता अभियान चलाया गया। कलेक्ट्रेट कर्मचारियों द्वारा सभी पटलों पर साफ सफाई की गई। साफ सफाई के उपरांत गीला, सूखा कूड़ा अलग अलग कूड़ा गाड़ी में डाला गया। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर के साथ साथ कलेक्ट्रेट के बाहर भी सड़क पर सफाई की। डीएम सीपी सिंह ने लोगों से सार्वजनिक स्थलों को घरों की भांति स्वच्छ रखने और सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा न डालने की भी अपील की। एसीपी सिंह ने बताया कि सफाई रखने से गंदगी जनित विभिन्न प्रकार की संभावित बीमारियों से भी बचा जा सकता है।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story