×

Bulandshahr News: तेंदुए के हमले से किसान घायल, वन विभाग की टीम पकड़ने में जुटी

Bulandshahr News: गुरुवार की दोपहर को 28 वर्षीय किसान अपने खेत पर काम कर रहा था। आम के बाग से अचानक तेंदुआ निकला और उसने किसान पर हमला कर दिया। तेदुए के हमले से किसान लहुलुहान हो गया।

Sandeep Tayal
Published on: 2 May 2024 2:39 PM GMT
Bulandshahar News
X

 तेंदुए को पकड़ने की कोशिश करते ग्रामीण (Pic:Newstrack) 

Bulandshahr News: यूपी के बुलंदशहर जनपद के थाना नरसेना क्षेत्र के गाँव बरवाला मे खेत में काम कर रहे किसान पर अचानक तेंदुए ने हमला कर लहुलुहान कर दिया। गंभीर रूप से घायल किसान को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुलंदशहर की डीएफओ विनीता सिंह ने बताया कि तेंदुए की सूचना पर वन विभाग की टीम को भेजा गया है, थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई है। वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने में जुटी है।

पीड़ित किसान बोला..नजदीक से देखा जिंदगी और मौत का फांसला

गुरुवार की दोपहर को 28 वर्षीय किसान जोहरा पुत्र रमेश अपने खेत पर काम कर रहा था। आम के बाग से अचानक तेंदुआ निकला और उसने किसान पर हमला कर दिया। तेदुए के हमले से किसान लहुलुहान हो गया। गंभीर रूप से घायल किसान ने शोर मचा दिया। जिससे आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण एकत्रित हो गए। परिजन व ग्रामीण घायल किसान को पास के ही एक अस्पताल में लेकर पहुंचें जहां से घायल किसान को चिकित्सक ने हायर मेडिकल सेंटर के लिए रेफर कर दिया, पीड़ित किसान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित किसान ने बताया कि उसने नजदीक से जिंदगी और मौत को नजदीक से दिखा, एक पल को ऐसा लगा कि मानो जिंदगी खत्म हो जाएगी, तेंदुआ खा जाएगा।

तेंदुए का वीडियो वायरल

जंगलों में तेंदूए और तेंदुए को पकड़ने को हाथों में डंडे लेकर दौड़ते किसानों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है हालांकि तेंदुए के हमले से किसानों में दहशत है। इन दिनों खेतों में किसान गेहूं की फसल काटने में जुटा है।

वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने को बिछाया जाल: डीएफओ

बुलंदशहर की डीएफओ विनीता सिंह ने बताया कि बरवाला निवासी किसान जोहरा गुरुवार को अपने खेत पर गया था। घात लगाकर बैठे तेदुए ने जोहरा पर हमला कर दिया। चींखपुकार सुनकर दौडे किसानो को देखकर तेंदुआ भाग खडा हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। बताया कि वन विभाग की टीम ने तेदुए को पकडने के लिये जाल बिछा दिया है। बताया जा रहा है कि तेदुआ जाल देखकर बरहाना गाँव के खेतों की तरफ भाग गया। पुलिस व वन विभाग भी तेदुए को पकड़ने को उसके पीछे है।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story