Bulandshahr News: मुठभेड़ में इनामी इस्माईल को पुलिस ने मारी गोली, हुआ लंगड़ा

Bulandshahr News: अपराधी लगातार पुलिस की गोली के निशाने पर है। बुलंदशहर के सीओ विकास प्रताप सिंह ने बताया कि अगौता पुलिस से हुई मुठभेड़ के दौरान इनामी बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया।

Sandeep Tayal
Published on: 15 May 2024 8:29 AM GMT
bulandshahr News
X

बुलंदशहर में मुठभेड़ में इनामी इस्माईल को पुलिस ने मारी गोली (न्यूजट्रैक)

Bulandshahr News: यूपी के योगी राज में बुलंदशहर पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा जारी है, लगातार अपराधी पुलिस की गोली के निशाने पर है। बुलंदशहर के सीओ विकास प्रताप सिंह ने बताया कि अगौता पुलिस से हुई मुठभेड़ के दौरान इनामी बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल अवस्था में गिरफ्तार डकैत इस्माईल निर्माणधीन बुलंद बायो गैस प्लांट डकैती की वारदात में वांछित चल रहा था।

कैसे पुलिस का टारगेट बना बुलंद बायो प्लांट का इनामी वांछित डकैत

बुलंदशहर के सीओ विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि बुधवार को तड़के थाना अगौता थाना अध्यक्ष संदीप कुमार ने पुलिस टीम के साथ एक सूचना के आधार पर बागवाला चौराहे पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहन की चेकिंग शुरू की थी कि उसी समय बाइक पर एक व्यक्ति ग्राम खंगावली की तरफ से आता हुआ दिखाई दिया। जो पुलिस को देखकर मुड़कर भागने लगा तो बाइक अनियंत्रित होकर बागवाला चौराहे के पास फिसल कर गिर गयी। खुद को पुलिस से घिरता देख बदमाश द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी। पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगी और गोली लगने से बदमाश घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार किया गया।

घायल अवस्था में गिरफ्तार बदमाश की पहचान इस्माईल पुत्र सुलेमान निवासी ग्राम निडोरी थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद के रुप में हुई हैं। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश के कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस, व एक बाइक बरामद हुई है। सीओ ने बताया कि इस्माईल(उपरोक्त) बदमाश शातिर किस्म का लुटेरा और डकैत है। 5 मार्च 2024 की रात्रि में थाना अगौता क्षेत्रान्तर्गत निर्माणाधीन बुलंद बायो गैस प्लांट में अपने साथियो के साथ मिलकर डकैती की घटना कारित की थी। वारदात में पूर्व में गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ में इस्माईल के नाम का खुलासा हुआ था, जिसके बाद अभियुक्त की गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा 25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story