Loksabha Election 2024: बुलंदशहर में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को होगा लोस चुनाव, पुलिस प्रशासन तैयार

Bulandshahr News: बुलंदशहर के डीएम सीपी सिंह और एससेपी श्लोक कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि बुलंदशहर में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव को संपन्न करने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है, 4 अप्रैल को नामांकन का आखिरी दिन है।

Sandeep Tayal
Published on: 16 March 2024 3:41 PM GMT
Bulandshahr News
X

Bulandshahr News (Pic:Newstrack)

Bulandshahr News: देश में लोकसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने शनिवार को तारीखों का एलान कर दिया। यूपी में सात चरणों में चुनाव होंगे। दूसरे चरण में बुलंदशहर में चुनाव होगा, बुलंदशहर के डीएम सीपी सिंह और एससेपी श्लोक कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि बुलंदशहर में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव को संपन्न करने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है, 4 अप्रैल को नामांकन का आखिरी दिन है। वहीं नामांकन पत्रों की जांच 5 अप्रैल 2024 को होगा और 8 अप्रैल तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकते हैं। इस चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगें और 4 जून को मतगणना होगी। हालांकि अभी बीजेपी के अलावा किसी भी पार्टी ने अपने प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं।

बुलंदशहर में 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। भाजपा ने लगातार तीसरी बार सांसद भोला सिंह को प्रत्याशी घोषित किया है। पिछले दो चुनावों की तरह इस बार भी पार्टी को उम्मीद है कि जिले में कमल खिलाने में भोला सिंह सफल होंगे। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भोला सिंह ने 6.81 लाख वोट हासिल करते हुए 2.90 लाख के बड़े अंतर से बसपा के योगेश वर्मा को हराया था।

कुल 11.25 लाख वोटों में से 6.81 लाख वोट भोला सिंह ने हासिल किए थे। जबकि 2014 के लोकसभा चुनाव में भोला सिंह ने 6.04 लाख वोट हासिल करते हुए बसपा के प्रदीप कुमार जाटव को 4.21 लाख वोटों से हराया था। इस बार गठबंधन में कांग्रेस के खाते में सीट जाने और बसपा की ओर से बिना गठबंधन चुनाव लड़ने से स्थिति फिर एकतरफा हो सकती है। रालोद के एनडीए में शामिल होने का फायदा भी भोला सिंह को मिल सकता है।

बुलंदशहर में करीब 77 फीसदी हिंदू और 23 फीसदी मुस्लिम आबादी रहती हैं। बुलंदशहर लोकसभा के अंतर्गत कुल 5 विधानसभा अनूपशहर, बुलंदशहर, डिबाई, शिकारपुर और स्याना विधानसभा सीटें आती हैं। 2024 में लोकसभा चुनाव में मतदाताओं की संख्या 2644159 है। जिसमें महिला 12 580 27 है तथा पुरुष 13 86 129 है। जिसमें युवा वोटर 18 से 19 वर्ष के आयु वर्ग के 58808 हैं। 85 साल से ज्यादा उम्र के जनपद में वोटर 17789 हैं। सर्विस मतदाता 11969 तथा दिव्यांग मतदाता 20207 हैं। कुल वोटरों की संख्या 2644 156 है।

जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रपाल सिंह ने बताया कि निष्पक्ष रूप से चुनाव कराए जाएंगे। चुनाव आयोग के आदेश के बाद जनपद में जगह-जगह लगी हुई चुनाव प्रचार सामग्री हटाई जा रही है। बताया कि जनपद में कुल मतदेय स्थल 2876 बनाए गए हैं। सोशल मीडिया के लिए मॉनिटरिंग सेल का गठन किया गया है जो सोशल मीडिया पर नजर रखेगी और अफवाह और भ्रामक प्रचार करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई करेगा।

उन्होंने बताया कि जो नल और सेक्टर मजिस्ट्रेट होगी। तैनाती कर सभी मतदान केदों पर पर्याप्त संसाधन व सुविधा सुलभ रहेगी। मतदान में गड़बड़ी का प्रयास करने वालों या अफवाह फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बुलंदशहर में चुनावो को लेकर जिला कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद बुलंदशहर में पुलिस प्रशासन की टीम ने सरकारी संपत्तियों और सार्वजनिक स्थानों पर लगी प्रचार सामग्री को हटाना शुरू कर दिया है।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story