×

Bulandshahr News: औरंगजेब जैसे आक्रांताओं को नायक के रूप में पेश करना गलत: जयवीर सिंह

Bulandshahr News: बुलंदशहर महोत्सव का शुभारंभ करने आए प्रदेश के पर्यटन और संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने पत्रकार वार्ता में कहा कि आक्रांताओं को कोई भी राष्ट्रवादी स्वीकार नहीं करेगा।

Sandeep Tayal
Published on: 22 March 2025 10:08 AM IST (Updated on: 22 March 2025 10:12 AM IST)
X

Bulandshahr News: सूबे के पर्यटन और संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार ने औरंगजेब को आक्रांता शासक बताते हुए कहा कि भारतीय, संस्कृति, सनातन, सभ्यता, मंदिरों को कुचलने का काम करने वाले आक्रांता शासक को कोई भी राष्ट्रवादी स्वीकार नहीं करेगा, ऐसे आक्रांताओं को जो लोग नायक मानते है वो भी राष्ट्रवादी नहीं हो सकते।

संस्कृति-सभ्यता-सनातन को कुचलने वाले आक्रांता स्वीकार नहीं

बुलंदशहर महोत्सव का शुभारंभ करने आए प्रदेश के पर्यटन और संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने पत्रकार वार्ता में कहा कि आक्रांताओं को कोई भी राष्ट्रवादी स्वीकार नहीं करेगा। जिन्होंने हमारी संस्कृति को कुचला, हमारी सभ्यता को, हमारे मंदिरों को, हमारे समाज को कुचलने का काम किया, ऐसे आक्रांताओं को देश कभी भी नायक के रूप में स्वीकार नहीं करेगा। औरंगजेब की कब्र हटाने को लेकर कैबिनेट मंत्री बोले.. अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर भी निर्माण भी उच्चतम न्यायालय के आदेश पर हुआ है, भारत देश संविधान से चल रहा है आगे भी चलेगा।

पर्यटन संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि पर्यटन विभाग ने बुलंदशहर महोत्सव को 40 लाख रुपए दिए है। बुलंदशहर महोत्सव में इस बार बड़े सिंगर, डांसर, कवि आदि अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन करेंगे। कैबिनेट मंत्री और डीएम श्रुति शर्मा, ठाकुर सुनील सिंह आदि ने पूजा अर्चना कर बुलंदशहर महोत्सव का शुभारंभ किया।


इतिहास के गलत तथ्य सही करने का वक्त: मंत्री अनिल कुमार

यूपी के बुलंदशहर में युवाओं से संवाद कार्यक्रम में शिरकत करने आए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि औरंगजेब को लेकर कोई बात इतिहास में गलत अंकित हुई है तो यह वक्त उसे ठीक करने का है। आक्रांता शासक औरंगजेब ने उस समय क्रूरता की हदें पार की थी,औरंगजेब की कब्र हटाने को कुछ संगठन हंगामा कर रहे हैं, सरकार ने इस पर कुछ नहीं कहा। हिंदू मुस्लिम की राजनीति इंडी गठबंधन करता है, एनडीए सबको साथ लेकर चलता है, सर्व समाज को योजनाओं का लाभ दे रहा है। छाबा फिल्म मैने भी देखी है इसमें मुझे कुछ गलत नहीं लगा, इसीलिए प्रतिबंध क्यों लगे?। युवा रालोद द्वारा युवाओं से संवाद कार्यक्रम में आए सूबे के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार का रालोद जिला अध्यक्ष पंकज प्रधान, डा.कुंवर वीर सिंह, पी के सिंह, सुनील चरोरा, राहुल गुर्जर, कुकू चौधरी आदि ने पगड़ी बांध विशाल माला पहनाकर स्वागत किया।

Ramkrishna Vajpei

Ramkrishna Vajpei

Next Story