×

Bharat Jodo Nyay Yatra में राहुल-प्रियंका साथ-साथ, मिलकर करेंगे जनसभा

Bulandshahr News: कांग्रेस जिला अध्यक्ष राकेश भाटी ने बताया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल गांधी के साथ कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अनूपशहर से जनपद में प्रवेश करेंगी।

Sandeep Tayal
Published on: 23 Feb 2024 1:02 PM GMT
Bulandshahr News
X

Bulandshahr News (Pic:Newstrack) 

Bulandshahr News: यूपी के बुलंदशहर में कल यानी शनिवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पहुचेंगे। कांग्रेस जिला अध्यक्ष राकेश भाटी ने बताया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल गांधी के साथ कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अनूपशहर से जनपद में प्रवेश करेंगे। अनूपशहर में जन सभा को संबोधित करेंगे, जनपद के पंड्रावल में रात्रि विश्राम का कार्यक्रम प्रस्तावित है। उन्होनें यात्रा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कांग्रेस के शीर्ष पदाधिकारी द्वारा स्थानीय पदाधिकारियों से यात्रा की तैयारी की समीक्षा की। कार्यकर्ता गांव-गांव में जनसंपर्क में जुटे है।

राहुल गांधी और प्रियंका करेंगे जनसभा

शुक्रवार को कांग्रेस नगर कार्यालय पर राहुल गांधी की प्रस्तावित न्याय यात्रा की समीक्षा के लिए प्रदेश सचिव शुशांक गोयल, प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी पंकज तेजानियां, जिलाध्यक्ष ठा. राकेश भाटी ने स्थानीय पदाधिकारी पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, जिला महासचिव ज्ञानेंद्र सिंह राघव, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रज्ञा गौड़, नगर अध्यक्ष सलाम खां, पीसीसी सदस्य जियाउर्रहमान, पीसीसी सदस्य रवि लोधी के साथ कांग्रेस यात्रा की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।

जिला महासचिव ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने बताया यात्रा नगर में सांय 3 बजे गंगा पुल पर पहुंचेगा। पुल के निकट, बुलंदशहर बस स्टैंड, अलीगढ़ बाईपास रोड पर नुक्कड़ व किसी एक स्थान पर जनसभा को संबोधित किया जाएगा। बुलंदशहर बाईपास मार्ग पर सामाजिक व महापुरुषों पर आधारित झांकियां का मंचन, पुष्प वर्षा के लिए जगह-जगह शिविर लगाए गए है। मार्ग को कांग्रेस के बैनर, झंडा, होर्डिंग से पाटा जा रहा है। यात्रा में प्रियंका गांधी के आने से कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

राहुल गांधी व प्रियंका गांधी वाड्रा की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। एसडीएम नवीन कुमार की मौजूदगी में पुलिस, लोक निर्माण बिजली, खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य विभाग, खुफिया विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक के बाद सभी ने गंगा पुल से यात्रा के मार्ग का पूरा भौतिक सत्यापन किया। जिसमें सीआइएसएफ के डिप्टी कमांडेंट धनंजय यादव, सीओ डिबाई मधुप कुमार, खाद्य निरीक्षक गिरीश वर्मा, एलआईयू शैलेन्द्र प्रताप सिंह, संजीव कुमार, गौतम सिंह चौहान, लोक निर्माण सतेन्द्र सिंह, चिकित्सक डॉ.पीके मिश्रा आदि मौजूद रहें। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की सुरक्षा को लेकर एजेंसियां अलर्ट है।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story