×

Bulandshahr: जिला जेल में गणतंत्र दिवस की धूम, सांस्कृतिक कार्यक्रम में जमकर थिरके कैदी

Bulandshahr News: 'भारत माता की जय', 'जय हिन्द-जय भारत', 'भारत के वीर सपूत अमर रहे' जिसे उद्घोषों से जिला जेल प्रांगण गुंजायमान रहा। कारागार के मुख्य द्वार पर स्थापित शहीद स्मृति स्थल पर वीर सपूतों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।

Sandeep Tayal
Published on: 26 Jan 2024 2:48 PM GMT
Bulandshahr News
X

बुलंदशहर जिला जेल में गणतंत्र दिवस की धूम, बंदियों ने किए सांस्कृतिक कार्यक्रम (Social Media)

Republic Day 2024: बुलंदशहर में 75वें गणतंत्र दिवस की धूम। जिला जेल में भी गणतंत्र दिवस मनाया गया। जेल में बंद कैदियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। 26 जनवरी को जिला कारागार में बंदियों के साथ जेल कर्मियों ने भी धूमधाम से गणतंत्र दिवस को धूमधाम से मनाया। जेल अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल ने बताया कि, 'जेल को बंदियों ने तिरंगे रंग के गुब्बारों से से सजाया।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर बुलंदशहर के जिला जेल में कैदियों में उत्साह और देशभक्ति का जज्बा नजर आया। बंदियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। जेल अधीक्षक राजेंद्र जायसवाल ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रीय गुणों से ओतप्रोत राष्ट्रगान बजाए गए। इस दौरान सभी उपस्थित जेल कर्मियों को प्रतिज्ञा दिलाई गई।

जयकारों के बीच जमकर थिरके कैदी

'भारत माता की जय', 'जय हिन्द-जय भारत', 'भारत के वीर सपूत अमर रहे' जिसे उद्घोषों से जिला जेल प्रांगण गुंजायमान रहा। कारागार के मुख्य द्वार पर स्थापित शहीद स्मृति स्थल पर देश के लिए शहीद हुए वीर सपूतों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। कारागार के चक्र में भी सभी कैदियों के साथ मिलकर सीनियर सिटीजन बंदी के द्वारा ध्वजारोहण कराया गया। चक्र में पूर्व नियोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें बंदी कलाकारों हिस्सा लिया। लोक संगीत, देशभक्ति गीतों पर जमकर थिरके।

'मेरा मुल्क मेरा देश मेरा ये वतन..'

'मेरा मुल्क मेरा देश मेरा ये वतन... ए वतन ए वतन', 'मेरा रंग दे बसंती चोला' जैसे देशभक्ति गानों पर जेल के भीतर कैदियों ने जमकर डांस किया। धार्मिक नाटक राम वियोग की प्रस्तुति हुई। प्रस्तुत किया गया। महिलाओं के साथ रह रहे बच्चों ने भी हाथ में तिरंगा लेकर देशभक्ति गानों पर डांस किया। इस दौरान राजा सैफी स्वयंसेवक ने दिसम्बर 2023 के अन्तिम सप्ताह में कारागार में आयोजित किये गये खेल सप्ताह प्रतियोगिताओं के अन्तर्गत खेलकूद प्रतियोगिताओं में विजयी रही टीमों/विजेता बंदी खिलाड़ियों को ट्रॉफी दी। अन्य जरूरतमंद बंदियों को प्लास्टिक की बाल्टी, मग, तौलिया भी वितरित किये गये। स्वयंसेवी संस्था सर्वाम्भ फाउंडेशन बुलंदशहर की ओर से बंदियों को 180 जोड़ी शूज वितरित किए गए।

बंदियों के लिए विशेष भोजन की व्यवस्था

स्वयंसेवी संस्था कारागार बंदी जीवन सुधार न्यास राष्ट्रीय संगठन की प्रदेश अध्यक्ष कुसुम शर्मा द्वारा कारागार के समस्त अधिकारियों को प्रशंसा पत्र एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में कारागार के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों एवं समस्त बंदियों बीच लड्डू आदि वितरित किए गए। शाम के वक़्त बंदियों के लिए विशेष भोजन की व्यवस्था कारागार प्रशासन द्वारा की गई।

उत्कृष्ट सेवा के लिए IG जेल ने किया सम्मानित

गणतंत्र दिवस 2024 के अवसर पर जिला कारागार बुलंदशहर के अधिकारियों/कार्मिकों को उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य हेतु प्रशंसा प्रमाण पत्र/प्रशंसा चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। राजेन्द्र कुमार जायसवाल, अधीक्षक जिला कारागार को महानिरीक्षक कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं उत्तर प्रदेश का प्रशंसा प्रमाण पत्र, अशोक कुमार कारापाल को प्रशंसा चिन्ह(रजत), अवधेश प्रसाद राय उपकारापाल को प्रशंसा चिन्ह (स्वर्ण) तथा नीरज कुमार हेड जेल वार्डर को प्रशंसा चिन्ह(रजत) प्रदान किया गया।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story