Bulandshahr: जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण जीवन सशक्त एवं समृद्ध हो रहा : विधायक लक्ष्मी राज

Bulandshahr News: भाजपा विधायक लक्ष्मी राज सिंह ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण जीवन सशक्त एवं समृद्ध हो रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रदेश सरकार लोगों के हितों के लिए कार्य कर रही है।

Sandeep Tayal
Published on: 14 March 2024 2:15 PM GMT
Bulandshahr News
X

Bulandshahr News (Pic:Newstrack)

Bulandshahr News: लोक सभा चुनाव को लेकर भाजपा नेताओं ने कमर कस ली है। गौतमबुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. महेश शर्मा एवं सिकंद्राबाद विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक ने भाजपा के गांव चलो अभियान के तहत गांव अरनिया कमालपुर, गांव रोनी, गांव नूरपुर, हसनपुर जागीर एवं गांव बिस्वाना, गांव राजापुर, भराना व सिकंदराबाद के मोहल्ला रुई का पेच में कार्यक्रम आयोजित किया। डॉ. महेश शर्मा एवं विधायक ने लोगों से संवाद किया तथा केंद्र में प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी। उन्होंने अपील की आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करें।

नरेंद्र मोदी फिर से बनेंगे देश के पीएम

भाजपा विधायक लक्ष्मी राज सिंह ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण जीवन सशक्त एवं समृद्ध हो रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रदेश सरकार लोगों के हितों के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं से अवगत कराया। साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। इससे पूर्व सांसद डॉक्टर महेश शर्मा ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के पीएम नरेंद्र मोदी पुन देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।

उन्होंने कहा कि देश की जनता ने एक बार पुनः केंद्र में कमल खिलाने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि वह क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने काम किया है तथा आगे भी निरंतर जनता के लिए काम करते रहेंगे। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख सुनील यादव, भाजपा पंचायत राज प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक सुंदरपाल तेवतिया, मंडल अध्यक्ष और ग्राम प्रधान भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story