×

Bulandshahr: आपस में भिड़े गठबंधन प्रत्याशी के समर्थक, हुई हाथापाई और धक्कामुक्की

Bulandshahr: यूपी के बुलंदशहर लोकसभा सीट गठबंधन से कांग्रेस के खाते में आयी है। बुलंदशहर से कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी शिवराम बाल्मीकि को चुनाव मैदान में उतारा गया है।

Sandeep Tayal
Published on: 30 March 2024 12:13 PM GMT
bulandshahr News
X

बुलंदशहर में आपस में भिड़े गठबंधन प्रत्याशी के समर्थक (न्यूजट्रैक)

Bulandshahr News: यूपी के बुलंदशहर लोकसभा सीट गठबंधन से कांग्रेस के खाते में आयी है। बुलंदशहर से कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी शिवराम बाल्मीकि को चुनाव मैदान में उतारा गया है। शनिवार को शिवराम बाल्मीकि की प्रेस वार्ता होटल कलश में शुरू होती। उससे पहले ही गठबंधन घटक दल के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। कांग्रेस के युवा नेता जियाउर्रहमान ने हाथ जोड़कर आपस में भिड़े लोगो को शांत कराया तब जाकर प्रेस वार्ता हो सकी।

बुलंदशहर के कलश होटल में समाजवादी पार्टी, आम आदमी और कांग्रेस के पदाधिकारी प्रत्याशी की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले जमा थे। शनिवार को कलश होटल में गठबंधन के संयुक्त कांग्रेस के प्रत्याशी शिवराम वाल्मीकि की एक प्रेस वार्ता की गई। जिसमें समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष हिमायत अली तथा आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक विकास शर्मा तथा कांग्रेस के अध्यक्ष और पूर्व जिला अध्यक्ष मौजूद रहे। गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी शिवराम वाल्मीकि की प्रेस वार्ता में सभी ने अपने-अपने विचार रखें। संयुक्त प्रत्याशी को जिताने के लिए एकत्रित हुए। इस दौरान कार्यशाला का आयोजन भी किया गया। प्रेस वार्ता में सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष हिमायत अली ने कहा कि केजरीवाल की गिरफ्तारी एक नई जनक्रांति को जन्म देगी। अब भाजपा की सत्ता दोबारा नहीं आने वाली है।

उन्होंने कहा कि भाजपा जानती है कि वो फिर दुबारा सत्ता में नहीं आने वाली। इसी डर से वो चुनाव के समय, विपक्ष के नेताओं को किसी भी तरह से जनता से दूर करना चाहती है।केजरीवाल की गिरफ़्तारी तो बस बहाना है। आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक विकास शर्मा ने कहा कि मोदी और अडानी का मुद्दा उठा रहे थे। इसी कारण रेड हो रही है। मोदी तानाशाही चलाने की कोशिश कर रहे है। हमलोग इस मुद्दे को उठातें रहेंगे। पहले भी कुछ नहीं मिला था, आज भी कुछ नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि मोदीये सोच रहे हैं कि इससे ये हम लोगों को डरा पाएंगे लेकिन ऐसा नहीं होगा। वो देश में तानाशाही चलाने की कोशिश कर रहे हैं।

प्रेस वार्ता के दौरान गठबंधन के कांग्रेस के प्रत्याशी शिवराम वाल्मीकि ने कहा कि उनके जीतने के बाद जनपद में विकास की लहर चलेगी। पिछले 10 वर्ष में भाजपा का सांसद रहा है। उन्होंने कोई विकास कार्य नहीं कराया। आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक विकास शर्मा ने कहा कि गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी शिवराम वाल्मीकि को सभी एकत्रित होकर चुनाव लड़ेंगे और जिताएंगे। इसके बाद ही अचानक समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। दोनों ओर से थप्पड़ और लात घुसे चले। जमकर हाथापाई हुई, उपस्थित कार्यकर्ता उन्हें छुड़ाने की मशक्कत कर रहे थे। ऐसी स्थिति देखकर ऐसा लग रहा था कि संयुक्त प्रत्याशी को किस तरह से यह कार्यकर्ता जीता पाएंगे।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story