×

Bulandshahr News: CM साहब न्याय दो या इच्छा मृत्यु..स्याना तहसील में चिपके पोस्टर, हड़कंप

Bulandshahr News: विनोद ने बताया कि चाचा रामपाल सिंह के मकान में टेंट का सामान रखता 25 दिसंबर 2024 की देर रात को किसी ने उसकी दुकान के ताले तोड़कर आग लगा दी।

Sandeep Tayal
Published on: 25 March 2025 11:19 AM IST
Bulandshahr News: CM साहब न्याय दो या इच्छा मृत्यु..स्याना तहसील में चिपके पोस्टर, हड़कंप
X

Bulandshahr News

Bulandshahr News: यूपी के बुलंदशहर जनपद के स्याना तहसील क्षेत्र के एक टेंट व्यापारी विनोद ने CM योगी से गुहार लगाई है.. लिखा कि न्याय दे या इच्छा मृत्यु, बकायदा इसके स्याना तहसील में अधिकारियों के कार्यालय के बाहर चिपकाए गए है। जिसके बाद से स्याना तहसील प्रशासन में हड़कंप मचा है। बता दें कि टेंट व्यापारी दुकान में आग लगने से आर्थिक संकट और कर्ज से जूझ रहा है और उसने ये कदम तब उठाया जब सरकारी दफ्तरों से लेकर CM दरबार तक गुहार लगाने के बाद उसे न्याय नहीं मिला।

थाने, तहसील से लेकर CM दरबार तक खाई ठोकरें, नहीं मिला न्याय तो उठाया ये कदम?

दरअसल स्याना तहसील क्षेत्र निवासी विनोद कुमार का टेंट और केटरिंग का व्यवसाय है। विनोद ने बताया कि चाचा रामपाल सिंह के मकान में टेंट का सामान रखता 25 दिसंबर 2024 की देर रात को किसी ने उसकी दुकान के ताले तोड़कर आग लगा दी। आग में दुकान का रखा लगभग 26 लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया। चाचा के भी खाद, बीज और अनाज आदि समान जल गया। चाचा मकान की मरम्मत कराने और नुकसान की भरपाई को दबाव बना रहे है तो बैंक आदि लोन की किस्त जमा कराने को प्रेशर डाल रहे है।

ऐसे में कैसे जीविका चलाऊं, कैसे किस्त जमा करूं। मामले को लेकर स्याना पुलिस ने FIR दर्ज कर ली, पुलिस ठोस सबूत मांगती है, स्याना कोतवाली, स्याना तहसील से लेकर CM दरबार तक न्याय कार्रवाई और मदद की गुहार लगाने के बाद भी 3 माह में कोई मदद नहीं मिली है। अब मजबूर होकर CM योगी से न्याय या इच्छा मृत्यु की गुहार लगाई है।

पीड़ित से की वार्ता, CM राहत कोष से दिलाएंगे मदद:SDM

स्याना के एसडीएम गजेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टर चिपकाने का मामला संज्ञान में आते ही पीड़ित विनोद से वार्ता की गई, स्याना के विधायक देवेंद्र सिंह लोधी से CM राहत कोष से पीड़ित को आर्थिक सहायता सुलभ कराने को लेकर वार्ता हुई है। विधायक द्वारा CM राहत कोष से पीड़ित को मदद दिलाने का आश्वाशन दिया गया है। तहसील परिसर से पोस्टरों को हटवा दिया गया है।

Shalini singh

Shalini singh

Next Story