×

UP Nikay Chunav Result 2023: बुलंदशहर की 10 सीटों पर भाजपा की जीत, सहारनपुर के देवबंद में पहली बार खिला कमल

UP Nikay Chunav Result 2023: नगर पालिका परिषद बुलंदशहर से भाजपा की दीप्ति मित्तल ने जीत हासिल की। यहां की खुर्जा से भाजपा की रंजना सिंघल जीती हैं।

Network
Published on: 13 May 2023 6:41 PM GMT
UP Nikay Chunav Result 2023: बुलंदशहर की 10 सीटों पर भाजपा की जीत, सहारनपुर के देवबंद में पहली बार खिला कमल
X
UP Nikay Chunav 2023 (photo: social media )

UP Nikay Chunav Result 2023: बुलंदशहर की 17 निकाय अध्यक्ष सीटों में से 10 पर भाजपा ने जीत दर्ज कराई है। जबकि तीन पर बीएसपी, एक पर कांग्रेस और तीन पर निर्दलियों का कब्जा हुआ है। नगर पालिका परिषद बुलंदशहर से भाजपा की दीप्ति मित्तल ने जीत हासिल की। यहां की खुर्जा से भाजपा की रंजना सिंघल जीती हैं। सिकंदराबाद से भाजपा के प्रदीप दीक्षित ने जीत हासिल की है। जबकि स्याना से निर्दलीय उम्मीदवार ऋषिपाल सिंह जीते हैं। यहां की अनूपशहर सीट से निर्दलीय ब्रजेश गोयल जीते हैं। जबकि जहांगीराबाद से भाजपा के किशनपाल लोधी ने जीत दर्ज की है। डिबाई से भाजपा के अरुण सिंघल जीते हैं। शिकारपुर से भाजपा की राजबाला सैनी और गुलावठी सीट पर भाजपा के शैलेश तेवतिया ने जीत दर्ज की है।

नगर पंचायतों में सीटें हुईं इनके नाम

जनपद की औरंगाबाद नगर पंचायत से निर्दलीय सलमा चुनाव जीत गई हैं। जबकि नरौरा क्षेत्र से बसपा की प्रीति यादव ने चुनाव जीता है। पहासू क्षेत्र से कांग्रेस की तावीर अज़मल जीते हैं। खानपुर से बीएसपी के इमरान खान जीते हैं। बुगरासी से बीजेपी के ओमदत्त सिंह, बीबीनगर से निर्दलीय गुड्डी देवी, छतारी से बसपा के हाजी सलीम और ककोड़ नगर पंचायत सीट से भाजपा के मोहित सिंघल ने निकाय चुनावों में जीत हासिल की है।

सहारनपुर की देवबंद नगरपालिका पर पहली बार भाजपा जीती

नगरीय निकाय चुनाव के परिणामों में सहारनपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई, जहां देवबंद नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी विपिन गर्ग की जीत हुई। यहां सपा प्रत्याशी दूसरे नंबर पर रहे। आजादी के बाद पहली बार देवबंद नगर पालिका में भाजपा का कमल का फूल खिला है। भाजपा कार्यकर्ता इस ऐतिहासिक जीत पर खुशियां मनाते नजर आए।

लखीमपुर नगरपालिका परिषद में निर्दलीय डॉ. इरा ने हासिल की जीत

लखीमपुर नगर पालिका परिषद में 2657 मतों से निर्दलीय उम्मीदवार डॉ. इरा ने जीत हासिल की है। उन्हें कुल 24836 वोट मिले, जबकि यहां से भाजपा के राममोहन बाजपेई 22179 वोट मिले। निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. इरा श्रीवास्तव की जीत के बाद शहर में जनता ने मनाया जश्न ढोल नगाड़ों के साथ माला पहनाकर किया स्वागत।

सोनभद्र जिले में यह रहा चुनाव का परिणाम

यूपी के सीमावर्ती जनपद सोनभद्र की बात करें तो यहां की राबर्ट्सगंज नगरपालिका पर भाजपा को जीत मिला है। जबकि चुर्क-गुरमा नगर पंचायत में भी कमल खिला है, जबकि घोरावल नगर पंचायत में भाजपा के बागी उम्मीदवार की वजह से बसपा जीत हासिल हुई है। जनपद की डाला नगर पंचायत से सपा को जीत मिली है। जबकि चोपन नगर पंचायत से निषाद पार्टी को जीत हासिल हुई है।

Network

Network

Next Story