×

Bulandshahr News: शिक्षकों की प्रियंका गांधी से स्थाई नियुक्ति की मांग, शहर-शहर जाकर कर रहे हैं प्रदर्शन

यूपी सरकार से बेरोजगारों को स्थायी नियुक्ति देने की आवाज उठा रही प्रियंका गांधी से राजस्थान के बेरोजगार युवक कंप्यूटर शिक्षकों को स्थाई नियुक्ति देने की मांग कर रहे हैं।

Sandeep Tayal
Written By Sandeep TayalPublished By Pallavi Srivastava
Published on: 26 Jun 2021 6:05 AM GMT (Updated on: 26 Jun 2021 6:06 AM GMT)
Bulandshahr News: शिक्षकों की प्रियंका गांधी से स्थाई नियुक्ति की मांग, शहर-शहर जाकर कर रहे हैं प्रदर्शन
X

Bulandshahr News: राजस्थान के शिक्षित बेरोजगार पिछले चार दिनों से यूपी के अलग अलग जिलों में कांगे्रस शासित राज्य राजस्थान में गहलोत सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। शिक्षकों का कहना है कि कंप्यूटर शिक्षक भर्ती में शिक्षकों की संविदा पर भर्ती कर रही है उन्हें स्थायी नियुक्ति देने दी जाए। कांग्रेस की दोहरी राजनीति की पोल खोलने के लिये राजस्थान के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के जत्थे ने यूपी के बुलंदशहर में कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया और प्रियंका गांधी से राजस्थान में भी बेरोजगारों को संविदा पर रखने के बजाय स्थायी नियुक्ति देने की मांग की है।

बता दें कि आज तड़के निजी वाहनों में सवार होकर राजस्थान के दर्जनों शिक्षित बेरोजगार युवक बुलंदशहर पहुँचे। और राजस्थान की गहलोत सरकार व कांग्रेस पर बेरोजगारों को नोकरी देने के नाम पर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाने लगाया। प्रदर्शनकारियों का दावा है कि प्रियंका गांधी वाड्रा यूपी की भाजपा सरकार से बेरोजगारों को संविदा पर रखने को बेरोजगारों का अपमान बता रही हैं। साथ ही यूपी सरकार से बेरोजगारों को स्थायी नियुक्ति देने की आवाज उठा रही हैं। वहीं कांग्रेस शासित राज्य राजस्थान में गहलोत सरकार कंप्यूटर शिक्षक भर्ती में शिक्षकों की संविदा पर भर्ती कर रही है। कांग्रेस पर बेरोजगारों को लेकर दोहरी राजनीति करने की पिछले 4 दिन से यूपी के अलग अलग जिलों में जाकर प्रदर्शन कर पोल खोल रहे हंै। राजस्थान के बेरोजगार युवक प्रियंका गांधी से राजस्थान में भी कंप्यूटर शिक्षकों को स्थाई नियुक्ति देने की मांग कर रहे हैं।

Pallavi Srivastava

Pallavi Srivastava

Next Story