UP News: यूपी में बुलडोजर एक्शन, जानिए इन पांच बड़ी कार्रवाई के बारे में

UP News: योगी सरकार जब सत्ता में आई तो उसके बाद से ही कानून-व्यवस्था को सुधारने के लिए कड़ा और बड़ा एक्शन लेना शुरू कर दिया। माफियाओं और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए उनकी अवैध संपत्तियों पर सरकार का बुलडोजर भी खूब चला।

Network
Newstrack Network
Published on: 18 Sep 2024 8:32 AM GMT
CM Yogi ( Pic- Social- Media)
X

CM Yogi ( Pic- Social- Media)

UP News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में बुलडोजर एक्शन काफी चर्चा में रहा है। सरकार ने माफियाओं और अपराधियों की अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर एक्शन की कार्रवाई करते हुए जमीदोज कर दिए। चाहे वह बिकरू कांड का अपराधी विकास दुबे रहा हो या माफिया अतीक अहमद, माफिया डान मुख्तार अंसारी, सपा सरकार में मंत्री रहे आजम खान, भदोही के विधायक रहे विजय मिश्रा ही क्यों न रहे हों। योगी सरकार ने इनकी अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर का एक्शन लिया और उन्हें नेस्ता नाबूत कर दिया।


यूपी की योगी सरकार जब सत्ता में आई तो उसके बाद से ही कानून-व्यवस्था को सुधारने के लिए कड़ा और बड़ा एक्शन लेना शुरू कर दिया। माफियाओं और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए उनकी अवैध संपत्तियों पर सरकार का बुलडोजर भी खूब चला।

बिकरू कांड के आरोपी के घर पर चला था बुलडोजर

बुलडोजर की बड़ी कार्रवाई सबसे पहले बिकरू कांड के आरोपी विकास दुबे से शुरू हुई। 2020 में कानपुर के बिकरू गांव में एक सीओ समेत आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोपी माफिया विकास दुबे का घर योगी सरकार ने बुलडोजर से जमीदोंज कर दिया। दो जुलाई की रात विकास दुबे के इसी घर की छत से पुलिस टीम पर हमला किया गया था। बुलडोजर एक्शन की योगी सरकार की यह पहली बड़ी कार्रवाई थी।इसके बाद से योगी सरकार ने माफिया मुख्तार अंसारी, अतीक अहमद के अलावा हत्या, लूट-रेप के कई आरोपियों की सम्पत्ति पर भी बुलडोजर चला कर नेस्ता नाबूत कर दिया।


अतीक की सम्पत्तियों पर भी चला था बुलडोजर

एक समय था यूपी में सरकार किसी की भी हो माफिया अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी की तूती बोलती थी। लेकिन समय बदला और 2017 में यूपी में भाजपा की सरकार बनी और इस सरकार के मुखिया बने योगी आदित्यनाथ। यहीं से अतीक और मुख्तार के बुरे दिन शुरू हो गए। इनका आतंक योगी सरकार में खत्म होने लगा। पिछले साल अप्रैल, 2023 में प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद की हत्या कर दी गई। अतीक की हत्या के बाद उसकी सम्पत्तियों पर बुलडोजर का एक्शन चलता रहा। उसकी एक-एक कर कई अवैध संपत्ति को बुलडोजर से ढहा दिया गया।


राजू पाल की हत्या के अहम गवाह उमेश पाल की हत्या के बाद से ही अतीक अहमद और उसके परिवार के बुरे दिन शुरू हो गए। उमेश पाल की हत्या के बाद अतीक व उनके बेटों के फरार रहने पर योगी सरकार ने उनके कब्जे वाली अवैध सम्पत्तियों को बुलडोजर से ढहा दिया। प्रशासन ने दावा किया था कि अतीक के कब्जे से करीब 750 करोड़ रुपये की सम्पत्ति बुलडोजर से ढहाकर खाली करायी गई थी।

मुख्तार का भी यही हुआ हश्र

अतीक ही नहीं माफिया मुख्तार अंसारी पर भी योगी सरकार ने बुलडोजर एक्शन की बड़ी कार्रवाई की। मुख्तार के कब्जे वाली करीब 300 करोड़ की सम्पत्ति पर सरकार का बुलडोजर चला और उसे ढहा दिया गया। इसमें मुख्तार की राजधानी के डालीबाग वाली ढहाई गई बिल्डिंग भी शामिल थी। वहीं 28 मार्च 2024 को बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की तबियत बिगड़ गई और अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी।


अयोध्या व कन्नौज में रेप के आरोपियों की संपत्तियों पर चला बुलडोजर

अयोध्या में समाजवादी पार्टी के नेता मोईद खान सामूहिक रेप के आरोप में फंसा और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई। इसके बाद पुलिस ने मोईद खान को गिरफ्तार कर लिया। उसके अरेस्ट होने के बाद 22 अगस्त को अयोध्या में उसके शापिंग काम्पलेक्स पर बुलडोजर का बड़ा एक्शन हुआ और उसके इस काम्पलेक्स की 40 दुकानों को ढहा दिया गया। यही नहीं इसी दिन कन्नौज में नाबालिग से रेप के आरोपी पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव के रिश्तेदार के नाम बने कोल्ड स्टोरेज पर भी सरकार का बुलडोजर गरजा और कोल्ड स्टोरेज को ढहा दिया गया। यह कोल्ड स्टोरेज ग्राम समाज की जमीन पर बनाया गया था।


आजम खान के रिसॉर्ट पर चला बुलडोजर

जेल में बंद सपा नेता आजम खान के रामपुर स्थित हमसफर रिजॉर्ट पर भी बुलडोजर एक्शन हुआ। प्रशासन ने यहां बनी एक इमारत का कुछ हिस्सा तोड़वा दिया। साथ ही दीवार तोड़कर रास्ता बनाया गया। जिससे खाद के गड्ढे की ज़मीन कब्ज़ा मुक्त कराई गई।

Shalini Rai

Shalini Rai

Next Story