×

Lucknow News: लखनऊ के सिंचाई विभाग परिसर में अवैध अतिक्रमण पर चला बुल्डोजर, कर्मचारियों ने बना लिए थे घर

Lucknow News: सिंचाई विभाग परिसर में अतिक्रमण को हटाने के लिए बुल्डोजर से कार्रवाई की गई है। जानकारी मिल रही है कि सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने अवैध अतिक्रमण कर रखा था।

Jugul Kishor
Published on: 30 Nov 2022 11:52 AM GMT
Lucknow News
X

सिंचाई विभाग परिसर में अवैध अतिक्रमण पर चला बुल्डोजर (Pic: Ashutosh Tripathi)

Lucknow News: राजधानी लखनऊ के सिंचाई विभाग परिसर में आज बुधवार 30 नवंबर 2022 को बुल्डोजर चलाया गया। सिंचाई विभाग परिसर में अतिक्रमण को हटाने के लिए बुल्डोजर से कार्रवाई की गई है। जानकारी मिल रही है कि सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने आवासीय परिसर में अवैध अतिक्रमण कर रखा था। जिसको लेकर कर्मचारियों को कई बार नोटिस भी भेजा गया था, लेकिन कर्मचारियों ने नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया। जिसके बाद में यूपी सरकार ने आज अवैध अतिक्रमण पर बुल्डोजर चलाकर गिरा दिया। सिंचाई विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में चला बुलडोजर। भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी में चल रहा बुलडोजर।


खाली पड़ी जमीन पर कर्मचारियों ने बना लिए पक्के मकान

हजरतगंज के बालू अड्डे में है सिंचाई विभाग का आवासीय परिसर है। जहां पर खाली पड़ी जमीन पर कर्मचारियों ने पक्के घर बन लिए थे। कर्मचारियो के अलावा कुछ बाहरी लोग भी सिंचाई विभाग के आवासीय परिसर में घर बनाकर रह रहे थे। जानकारों का कहना है कि ये बाहरी लोगो विभाग के कर्मचारियों की शह पर ही अवैध घर बनाकर रह रहे थे।


अतिक्रमण हटाने के लिए कर्मचारियों को जारी किया गया था नोटिस

सिंचाई विभाग के द्वारा कर्मचारियों को कई बार नोटिस देकर अवैध कब्जे को हटाने के लिए कहा गया था। इसके अलावा कब्जे को हटाने के लिए समय भी दिया गया था।


अवैध कब्जेदारों ने विभाग की नोटिस को सीरियस नहीं लिया। जिसके बाद में आज सिंचाई विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में अवैध कब्जे को बुल्डोजर से गिरा दिया गया।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story