TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

बुलडोजर कार्रवाई पर भड़के अखिलेश , कहा- अब जनता भाजपाइयों के घरों की वैधता की जांच का आंदोलन छेड़ेगी

Akhilesh Yadav Attack On BJP : सपा सुप्रीमो ने कहा, 'लोकतंत्र में नफरत की सीढ़ी से सत्ता के शिखर पर पहुंचने वाली भारतीय जनता पार्टी 'आइडिया ऑफ इंडिया' को कुचल रही है।

aman
Written By amanPublished By Rakesh Mishra
Published on: 21 April 2022 7:50 AM GMT
अखिलेश यादव बोले- BJP सरकार स्वास्थ्य, शिक्षा एवं कानून व्यवस्था मोर्चों पर पहले से भी ज्यादा विफल
X

अखिलेश यादव: Photo - Social Media

Akhilesh Yadav Attack On BJP : समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने दिल्ली के जहांगीरपुरी में हुई हिंसा (Jahangirpuri Violence) के बाद अवैध निर्माणों पर बुलडोज़र (Bulldozer) कार्रवाई के मुद्दे पर बीजेपी (BJP) पर हमला बोला है।

सपा प्रमुख ने ट्वीट कर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। अखिलेश ने ट्वीट में लिखा, 'बीजेपी ने बुलडोजर को अपनी गैरकानूनी ताकत दिखाने का प्रतीक बना लिया है। बीजेपी के नेता गैरकानूनी तरीके से अपने विरोधियों के निर्माण को अवैध घोषित कर बुलडोजर चलवा रहे हैं। अब जनता भाजपाइयों के घरों, कार्यालयों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों के निर्माण की वैधता की जांच का आंदोलन छेड़ेगी और सच सबके सामने लाएगी। भाजपा बुलडोजर को ही अपना प्रतीक चिन्ह बना ले।'

बीजेपी वैमनस्यता फैला रही

समाजवादी पार्टी ने देशभर में खासकर बीजेपी शासित राज्यों में जारी बुलडोजर कार्रवाई पर हमलावर है। अखिलेश यादव ने जहांगीरपुरी में बुधवार को हुए बुलडोजर करवाई पर कहा, कि 'ये संविधान और सुप्रीम कोर्ट की भावना के विरुद्ध है। दिल्ली के जहांगीरपुरी में चलाया गया बुलडोजर गंगा-जमुनी तहजीब, शांति और अमन, सद्भावना तथा गरीब की रोटी छीनने का एक और प्रयास है। बीजेपी सरकार देश भर में वैमनस्यता फैला रही है।'

आइडिया ऑफ इंडिया' को कुचल रही बीजेपी

सपा अध्यक्ष ने कहा, 'बीजेपी की मानवाधिकार को कुचलने वाला यह संदेश विश्व पटल पर भारत की सांस्कृतिक और लोकतांत्रिक विरासत को धूमिल करेगा।' सपा सुप्रीमो ने कहा, 'लोकतंत्र में नफरत की सीढ़ी से सत्ता के शिखर पर पहुंचने वाली भारतीय जनता पार्टी 'आइडिया ऑफ इंडिया' (Idea Of India) को कुचल रही है। बीजेपी मॉडल का ये 'न्यू इंडिया' (New India') सर्वधर्म समभाव की भारतीय संस्कृति को बुलडोज कर रहा है।'

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story