TRENDING TAGS :
इन्वेस्टर्स मीट को सफल बनाने के लिए अधिकारी बहा रहे पसीना, निगम चला रहा बुलडोजर
इंवेस्टर्स मीट को सफल बनाने के लिए अधिकारी बहा रहे पसीना, निगम चला रहा बुलडोजर
लखनऊ: योगी सरकार एक तरफ जहां निवेशकों को लुभाने के लिए राजधानी को चकाचक कर रही है। इन्वेस्टर्स मीट से पहले शहर को होर्डिंग से पाटा जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ नगर निगम का बुलडोजर भी इन पर चल रहा है। ऐसा ही कुछ हुआ सोमवार रात जब नगर निगम अधिकारियों ने गोमतीनगर के हुसड़िया चौराहे से इन्वेस्टर्स मीट के लिए लगे होर्डिंग पर बुलडोजर चलाया।
बताया जा रहा है कि नगर निगम ने होर्डिंग को अवैध करार देते हुए बुलडोजर चलाया। निगम की इस कार्रवाई पर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई। लोगों का कहना था कि इन्वेस्टर्स मीट को सफल बनाने के लिए अधिकारी पसीना बहा रहे हैं। वहीं नगर निगम इसे लेकर उदासीन है। हद तो तब हो गयी जब इस बाबत नगर निगम आयुक्त से पूछा गया तो उन्होंने अनभिज्ञता जाहिर की।
Next Story