×

Sitapur News: छत पर सो रहे दंपत्ति पर दागी ताबड़तोड़ गोलियां, पत्नी की मौत, पति घायल

Sitapur News:जख्मी हालत में भारत सिंह ने कई हमलावरों के नाम पुलिस को बताए हैं। जिस आधार पर पुलिस तफ्तीश कर रही है।

Sami Ahmed
Published on: 31 May 2023 1:21 PM GMT
Sitapur News: छत पर सो रहे दंपत्ति पर दागी ताबड़तोड़ गोलियां, पत्नी की मौत, पति घायल
X
घटना के बाद मौके पर एकत्रित ग्रामीण। (Photo source: Newstrack media.)

Sitapur News: यूपी के सीतापुर में घर की छत पर सो रहे दंपत्ति पर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। बेखौफ बदमाशों नेएक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। मामला जनपद के खैराबाद थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव का है। इस घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है।

गंभीर हालत में पति लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर

जानकारी के मुताबिक भवानीपुर गांव में भारत सिंह यादव नाम के शख्स छत पर अपनी परिवार सहित सो रहे थे। तभी आधी रात को अज्ञात हमलावरघर के अंदर घुसे और ताबड़तोड़ गोलियां दागनी शुरू कर दीं। घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। फायरिंग में पत्नी की मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से जख्मी भारत सिंह यादव को इलाज के लिए सीतापुर से लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।

एएसपी ने कहा- ‘जल्द करेंगे मामले का खुलासा’

भवानी सिंह यादव की शादी करीब 20 वर्ष पहले हुई थी। उनकी पत्नी का मायका बिहार का है। अचानक हुई इस घटना से परिवार में हड़कंप मच गया। परिजन रो-रोकर बेहाल हैं, जबकि गांव वाले इस दुस्साहसिक वारदात के बाद दहशत में हैं। वो पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते नजर आए लेकिन वारदात की दहशत उनकी आंखों में साफ देखी जा सकती थी। हालांकि सामने आया है कि जख्मी हालत में भारत सिंह ने कई हमलावरों के नाम पुलिस को बताए हैं। जिस आधार पर पुलिस तफ्तीश कर रही है। एएसपी प्रकाश कुमार का कहना है कि भारत यादव अपनी पत्नी और बच्चों के साथ छत पर सो रहे थे। जहां पर उनके पट्टीदार ने हमला कर दिया, जिसमें पत्नी की मौत हो गई और भारत यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार करके मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Sami Ahmed

Sami Ahmed

Next Story