×

Bumper Recruitment in Nursing Colleges: UP के 11 नर्सिंग कॉलेजों में होगी बंपर भर्ती, DCM पाठक ने दिए जल्द भर्ती के निर्देश

Bumper Recruitment in Nursing Colleges: प्रदेश के 11 नर्सिंग कॉलेजों में भर्तियां होंगी। 255 पदों पर संविदा के आधार पर शैक्षणिक संवर्ग में भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Shashwat Mishra
Published on: 31 Oct 2022 10:14 AM GMT
Bumper Recruitment in Nursing Colleges: UP के 11 नर्सिंग कॉलेजों में होगी बंपर भर्ती, DCM पाठक ने दिए जल्द भर्ती के निर्देश
X

Bumper Recruitment in Nursing Colleges: यूपी के नर्सिंग कॉलेजों में नौकरी की चाह रखने वालों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश के 11 नर्सिंग कॉलेजों (nursing colleges) में बंपर भर्तियां होंगी। 255 पदों पर संविदा के आधार पर शैक्षणिक संवर्ग में भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक (Brijesh Pathak) ने जल्द ही भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

11 संस्थानों में 255 पदों पर होगी भर्ती

नर्सिंग कॉलेजों में पद खाली होने से कामकाज में काफी अड़चन आ रही है। कॉलेजों में गुणवत्तापरक पढ़ाई के लिए खाली पद भरने की प्रक्रिया शुरू की गई है। राजकीय नर्सिंग कॉलेज अम्बेडकर नगर, जालौन, आजमगढ़, सहारनपुर, बांदा व बदायूं में खाली पद भरे जाएंगे। जबकि स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय शाहजहांपुर, अयोध्या, बस्ती, बहराइच, व फिरोजाबाद हैं। इन 11 संस्थानों में शैक्षणिक संवर्ग में 255 पदों पर भर्ती होगी। संविदा के आधार पर भर्ती की प्रक्रिया चालू कर दी गई है।

यहां भी जल्द होगी भर्ती

राजकीय नर्सिंग कॉलेज कानपुर, आगरा, मेरठ, झांसी, गोरखपुर, प्रयागराज व कन्नौज में शैक्षणिक संवर्ग के 138 पद सृजित हैं। इनमें संविदा के आधार पर 58 पद भरे हैं। 80 पद खाली हैं।

खाली पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू

इस बारे में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि नर्सिंग कॉलेजों में पढ़ाई की गुणवत्ता बढ़ाने की दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। संसाधन जुटाए जा रहे हैं। खाली पद भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि जल्द से जल्द खाली पद भरे जा सकें।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story