×

Banda News: गर्भवती हुई नाबालिग, चार माह पहले हुई थी दुष्कर्म का शिकार, मुकदमा दर्ज

Banda News: एक हरिजन नाबालिग लड़की के साथ एक युवक ने 4 माह पहले दुष्कर्म किया था। जिसके चलते वह गर्भवती (minor girl got pregnant) हो गई है।

Anwar Raza
Report Anwar RazaPublished By Monika
Published on: 12 Feb 2022 6:48 AM GMT (Updated on: 12 Feb 2022 6:50 AM GMT)
rape case
X

रेप केस: Design Photo - Newstrack

Banda News: बांदा (Banda) के फतेहगंज थाना क्षेत्र (Fatehganj police station area) में एक दलित जाती की नाबालिग लड़की (minor girl) के साथ दुष्कर्म का मामला (Rape Case) सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी युवक ने 4 माह पहले उसके साथ दुष्कर्म (Rape Case) किया था जिसके चलते वह गर्भवती हो गई (got pregnant) है। आज पीड़ित के घर वालो को इस बात का पता चला तो पीड़िता को लेकर पुलिस के पास न्याय के लिए पहुंचे थे। जहां पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

सरकार चाहे जितने बड़े-बड़े दावे महिला अपराध (women's crime) को रोकने के लिए करती हो लेकिन बांदा में महिला अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला जनपद के फतेहगंज थाना क्षेत्र का है जहां एक हरिजन नाबालिग लड़की (minor girl) के साथ एक युवक ने 4 माह पहले दुष्कर्म किया था। जिसके चलते वह गर्भवती (minor girl got pregnant) हो गई है। जब ये बात युवती ने अपने घर पर बताई तो परिजन उसको लेकर फतेहगंज थाने पहुंचे। पूरी घटना पुलिस को बताई।

मामला मीडिया के संज्ञान में आने के बाद हरकत में आई पुलिस

जब मामला मीडिया के संज्ञान में आया तो पुलिस हरकत में आई और अब महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज (case filed) कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। वह पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।

मुक़दमा दर्ज

वही अतर्रा सीओ,अबुजा तिर्वेदी ने बताया पीड़िता की सुचना पर मुक़दमा अपराध संख्या 5/2022,376,315 व 5/6 पोस्को एक्ट sc-st एक्ट लल्ला पटेल पुत्र महा प्रसाद निवासी कालीधरी थाना फतेहगंज में मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता का 161 का बयान दर्ज कर मेडिकल के लिए भेजा गया है। आवशयक कार्यवाही की जा रही है। जल्द ही युवक की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story