×

जालौन: जिले में 3 ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण कार्य जल्द शुरू

कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए जालौन में 3 ऑक्सीजन प्लांट का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा...

Afsar Haq
Report Afsar HaqPublished By Ragini Sinha
Published on: 2 Aug 2021 10:17 AM GMT
Construction work of 3 oxygen plants in Jalaun
X

ऑक्सीजन प्लांट (फोटो- सोशल मीडिया)

जालौन। कोरोना की तीसरी लहर की तैयारियों को लेकर प्रदेश सरकार ने दिशानिर्देश जारी किया है, जिसके बाद प्रशासन अपनी तैयारियां पूरी करने में लगा हुआ हैं। कोरोना को लेकर जालौन की डीएम प्रियंका निरंजन ने तैयारियां पूरी कर ली है। कोरोना से जंग जीतने के लिए जिले को 5 ऑक्सीजन प्लांट की स्वीकृति मिली थी, जिसमें से 2 की शुरुआत हो चुकी हैं और 3 ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण कार्य जल्द शुरू करा दिया जाएगां। जिले में ICU बेडो की संख्या भी बढ़ाई गई हैं।

जालौन में कोरोना की तीसरी लहर की तैयारी

5 ऑक्सीजन प्लांट में से 2 की शुरुआत

शासन से मिले 5 ऑक्सीजन प्लांट में से 2 की शुरुआत हो चुकी हैं। वहीं, तीन और ऑक्सीजन प्लांट निर्माणाधीन हैं। सरकार ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि दूसरे देशों से आने वाले लोगों की स्क्रिनिग की जाएं, जिससे कोरोना के आंकड़ों पर रोकथाम लगाई जा सके। वहीं जिला प्रशासन की मानें, तो कोरोना की तीसरी लहर की दस्तक को लेकर सारे इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं और अस्पतालों में बेड़ों की संख्या को बढ़ाया गया है। इसके साथ ही जिले में कैंप लगाकर लोगों का वेक्सीनेशन किया जा रहा है।

लोगों को जागरूक किया जा रहा है

वहीं, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया कि जिलों में लोगों को लगातार वेक्सीन लगाने का काम किया जा रहा है साथ ही लोगों को जागरूक किया जा रहा है। बेडो कि संख्या भी बढ़ाई गई हैं। वहीं, जिले को 5 ऑक्सीजन प्लांट की स्वीकृति मिली थी। जिसमे से 2 प्लांट शुरू हो गए हैं। मेडिकल में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के साथ ऑक्सीजन सिलेंडर भी पर्याप्त मात्रा में मौजूद हैं। जो भी लोग गैर राज्यों से जनपद में आ रहें हैं उनका कोरोना टेस्ट किया जा रहा है ताकि ठीक समय पर कोरोना केसों पर रोकथाम की जा सकें। ऐसे में लोगों को अपना ख्याल रखने की अपील की जा रही है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story