×

Hamirpur News: दिनेश शर्मा का हमीरपुर दौरा, अस्तित्व पर खतरे से परेशान विपक्ष बुन रहा भ्रम का जाल

Hamirpur News: उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने बातचीत के दौरान कहा की, भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी पार्टी है, सारी दुनिया में अपनी सदस्यता के आधार पर सबसे बड़ी पार्टी है।

Ravindra Singh
Written By Ravindra SinghPublished By Divyanshu Rao
Published on: 22 Oct 2021 12:41 PM GMT
Hamirpur News: दिनेश शर्मा का हमीरपुर दौरा, अस्तित्व पर खतरे से परेशान विपक्ष बुन रहा भ्रम का जाल
X
 उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा की तस्वीर 

Hamirpur News: हमीरपुर जिले में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा (Deputy Chief Minister Dinesh Sharma) पहुंचे, उपमुख्यमंत्री का यमुना पुल पर कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया, उसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला हमीरपुर होते हुए राठ पहुंचा, राठ में उप मुख्यमंत्री ब्रह्मानंदजी के समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित किए, बाद में उच्च शिक्षा अधिकारियों के साथ बैठक कर शिक्षा संबंधी सख्त निर्देश दिए। शिक्षा अधिकारियों के साथ बैठक के बाद उपमुख्यमंत्री पूर्व सांसद राजनारायण बुधौलिया के त्रयोदशी संस्कार में शामिल हुए और शाम को महिला उपाध्यक्ष की बेटी की मौत पर परिजनों से मिलने उनके घर सुभाष बाजार जाकर सांत्वना दी।

उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा (Deputy Chief Minister Dinesh Sharma) ने बातचीत के दौरान कहा की, भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी पार्टी है, सारी दुनिया में अपनी सदस्यता के आधार पर सबसे बड़ी पार्टी है। विपक्ष की पार्टियों को अपने अस्तित्व का खतरा है, दूसरी पार्टियां दुष्प्रचार करके भ्रम फैलाना चाहती हैं, अबकी बार पिछली बार से भी बुरी पराजय आगामी विधानसभा चुनाव में दूसरी पार्टियों की होगी। पहले बड़े दलो के साथ मिलकर हारीं, अब छोटों के साथ मिलकर हारेगी। उनका निशाना समाजवादी पार्टी कांग्रेस गठबंधन और अब छोटे दलों के साथ समाजवादी पार्टी के गठबंधन पर था।

इससे पूर्व हमीरपुर जिले में उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के निर्धारित प्रोटोकाल के अनुरूप जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की थीं। दिनेश शर्मा का काफिला जब हमीरपुर यमुना पुल पर पहुंचा तो यहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद दिनेश शर्मा ने राठ में शिक्षा अधिकारियों के साथ बैठक कर प्राथमिक माध्यमिक शिक्षा में सरकार द्वारा किये गए सुधारों पर चर्चा की।

दिनेश शर्मा की तस्वीर

बैठक में कोरोना काल के बाद की स्थितियों में बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। इसके बाद डा. शर्मा पूर्व सांसद राजनाथ बुधौलिया के त्रयोदशी संस्कार में शामिल होने पहुंचे यहां उन्होंने राजनाथ बुधौलिया को श्रद्धांजलि दी व उनके परिजनों से मिलकर बात की। इसके अलावा महिला उपाध्यक्ष राधा चौरसिया के बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत हो जाने के कारण उपमुख्यमंत्री दुखी परिजनों को सांत्वना देने उनके घर भी गए और पारिवारिक सदस्यों से बातचीत की। उप मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021,Hamirpur News, hamirpur news today,hamirpur news today in hindi, hamirpur latest news,hamirpur latest news up, deputy cm dinesh sharma ka hamirpur daura, deputy cm dinesh sharma ka hamirpur daura news, deputy cm dinesh sharma ka hamirpur news, deputy cm dinesh sharma ka hamirpur news live, deputy cm dinesh sharma ka hamirpur news live today, deputy cm dinesh sharma ka hamirpur news live today,deputy cm dinesh sharma ka hamirpur news live today news,deputy cm dinesh sharma ka hamirpur news live today news hindi,deputy cm dinesh sharma ka hamirpur up

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story