×

Hamirpur News: सपा नेता ने किया बड़ा दावा, हमारी सरकार के समय के मेडिकल कालेजों का हो रहा लोकार्पण

Hamirpur News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से किए गए मेडिकल कॉलेजों के लोकार्पण पर सपा नेता ने उठाए सवाल

Ravindra Singh
Published on: 25 Oct 2021 3:29 PM GMT (Updated on: 26 Oct 2021 9:27 AM GMT)
Ramesh Prajapati
X

सपा नेता रमेश प्रजापति (फोटो-न्यूजट्रैक)

Hamirpur News: भाजपा केंद्र और प्रदेश में भेदभाव, ऊंच-नीच, जाति, मजहब, हिंदू-मुस्लिम की घिनौनी राजनीति करती है। सपा शासन काल के समय में बन रहे मेडिकल कॉलेजों का लोकार्पण (Medical colleges inaugurated) करके अपने विकास का ढिंढोरा पीट रही है। जनता इनके छल कपट को जान गई है। आगामी विधानसभा चुनाव (vidhansabha chunav) में जनता इनको सबक सिखा देगी। उक्त उद्गार कस्बे में आए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व मंत्री रमेश प्रजापति (Samajwadi Party neta Ramesh Prajapati ka dava) ने पत्रकारों से वार्ता करने के दौरान व्यक्त किए।

विकास खंड कार्यालय के समीप सपा नेता अजय उर्फ कल्लू यादव के प्रतिष्ठान में सपा के राष्ट्रीय सचिव भाजपा पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि भाजपा केंद्र व प्रदेश में सत्तारूढ़ होकर झूठ कपट का सहारा लेकर कभी गाय गंगा, कभी जात-पात मजहब, कभी हिंदू-मुस्लिम, कभी पुलवामा और सर्जिकल स्ट्राइक के नाम पर लोगों को गुमराह करके वोट हासिल करती है। लेकिन अब जनता इनके झूठ को पहचान रही है।

उन्होंने कहा कि देश में भ्रष्टाचार महंगाई चरम पर है। सरकारी संस्थानों को निजी हाथों में सौंप कर आरक्षण खत्म किया जा रहा है। स्वास्थ्य शिक्षा की नींव कमजोर की जा रही है। पूर्व मंत्री ने कहा कि पूरा प्रदेश बिजली की किल्लत से जूझ रहा है। इस सरकार ने बिजली उत्पादन के लिए पिछले चार वर्षों में एक भी कारखाना नहीं लगाया है। जबकि सपा सरकार ने चार बड़े विद्युत उत्पादन केंद्र बनाए गए थे।

उन्होंने कहा कि सरकार ने नाम बदलने के अलावा कुछ नहीं किया है। जिन नौ मेडिकल कॉलेजों का लोकार्पण किया जा रहा है। वह सभी सपा सरकार के समय के हैं। पत्रकार वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष राजबहादुर पाल, पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह यादव, अजय उर्फ कल्लू यादव, पूर्व प्रत्याशी डॉ मनोज प्रजापति, पूर्व ब्लाक प्रमुख शिवशरण यादव, रामप्रकाश प्रजापति,प्रधान अशोक यादव, आशुतोष भूषण पाल आदि मौजूद रहे।

विधायक एवं व्यापार मंडल के विरोध के चलते अतिक्रमणकारियों पर नहीं चल सका पीएनसी का बुलडोजर

भरुआ सुमेरपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की जमीन पर कब्जा जमाकर दुकान मकान बनाने वाले बस स्टॉप के 14 अतिक्रमणकारियों का अतिक्रमण ढहाने आए पीएनसी के अधिकारियों को व्यापार मंडल का तीखा विरोध झेलना पड़ा। बाद में आए सदर विधायक ने कहा कि जब तक हाईवे का विस्तारीकरण नहीं होगा, तब तक किसी का स्थाई भवन नहीं ढहाया जाएगा। अस्थाई अतिक्रमण दीपावली पर्व के बाद हटा सकते हैं। विधायक के इस फरमान के बाद अतिक्रमण ढहाने आये पीएनसी के बुलडोजर बैरंग लौट गए। इससे अतिक्रमणकारियों ने राहत महसूस की है।

गौरतलब है कि नगर पंचायत अध्यक्ष आनंदी प्रसाद पालीवाल ने गत अप्रैल माह में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एवं जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर बस स्टॉप के आसपास राजमार्ग की जमीन पर अतिक्रमण होने का आरोप लगाया थ। नगर पंचायत अध्यक्ष की इस शिकायत पर 5 माह तक चली जांच पड़ताल के बाद गत 29 सितंबर को 14 अतिक्रमणकारियों को चिन्हित करके अतिक्रमण हटाने का नोटिस थमाया गया था। नोटिस में अतिक्रमण हटाने के लिए 15 दिन का समय निहित था। अतिक्रमण न हटने पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधीन कार्यरत पीएनसी कंपनी ने अतिक्रमणकारियों को अंतिम चेतावनी दी थी कि 25 अक्टूबर तक अतिक्रमण हटा ले वरना बुलडोजर चला दिया जाएगा।

सोमवार को सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के कॉरिडोर मैनेजर रामसिंह सैनी, हाईवे पेट्रोलियम मैनेजर ललित प्रसाद सिंह, देवेंद्र कुमार जायसवाल के साथ बुलडोजर आदि साजो सामान लेकर आ धमके और 2 घंटे की मोहलत देते हुए अतिक्रमण हटाने का फरमान सुना दिया। इससे अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया।

पीएनसी का बुलडोजर आने की भनक पाकर व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता दीपू अपनी पूरी टीम के साथ मौके पर जा धमके और अनैतिक ढंग से अतिक्रमण हटाने का जमकर विरोध किया। व्यापार मंडल के विरोध को देखते हुए पीएनसी के अधिकारियों ने तहसीलदार सदर मोहम्मद असलम के साथ थाने से पुलिस बल मौके पर बुला लिया। तब तक व्यापार मंडल अध्यक्ष ने प्रकरण से सदर विधायक युवराज सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवशंकर सिंह एवं जिलाध्यक्ष ब्रजकिशोर गुप्ता को अवगत कराकर न्याय की मांग की। व्यापार मंडल अध्यक्ष की सूचना पर सदर विधायक मौके पर पहुंचे और पीएनसी के अधिकारियों एवं सदर तहसीलदार से वार्ता करते हुए कहा कि जब तक हाईवे का विस्तारीकरण नहीं होगा। तब तक स्थाई अतिक्रमण नहीं हटाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि दीपावली पर्व के बाद चाहे तो अस्थाई अतिक्रमण हटा सकते हैं। विधायक का यह फरमान सुनने के बाद अतिक्रमण हटाने आई पीएनसी की टीम साजो सामान के साथ बैरंग वापस लौट गई। टीम के वापस जाने के बाद अतिक्रमणकारियों ने राहत की सांस ली है।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Raghvendra Prasad Mishra

Raghvendra Prasad Mishra

Next Story