×

Jalaun News: महंगाई के खिलाफ जालौन में कांग्रेस का प्रदर्शन, पेट्रोल पंप पर चलाया हस्ताक्षर अभियान

महंगाई को लेकर कांग्रेस अब सड़कों पर उतर आई है। इसी मु्द्दे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया

Afsar Haq
Report Afsar HaqPublished By Ashiki
Published on: 14 July 2021 12:34 PM GMT
Jalaun News
X

कांग्रेस का पेट्रोल पंप पर चलाया हस्ताक्षर अभियान

जालौन: देशभर में लगातार बढ़ रही महंगाई को लेकर कांग्रेस पार्टी ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। महंगाई के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पार्टी अब सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर आई हैं। जालौन के मुख्यालय उरई में इसी मु्द्दे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता महंगाई को लेकर प्रदर्शन करते नजर आए। शहर के पेट्रोल पंपों पर कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर अभियान चलाया और लोगों से मंहगाई पर उनकी रॉय भी जानी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

बता दें कि पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस की बढ़ती हुई कीमतों के विरोध में जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी ने जमकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव नारायण मिश्रा और शहर अध्यक्ष रेहान सिद्दीकी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तहसील से मुख्य मार्गों व पेट्रोल पंपों पर होते हुए हाथों में बैनर लेकर विरोध प्रदर्शन किया।


शहर अध्यक्ष रेहान सिद्दीकी ने कहा कि जिस तरह से सरकार द्वारा पिछले सालों में डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी की गई है, उससे आम जनता पर महंगाई की मार पड़ी है। कांग्रेस पार्टी सरकार से पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दामों पर अंकुश लगाने की मांग करती है। इसी बात को लेकर उपभोक्ताओं व आम लोगों से हस्ताक्षर के माध्यम से सरकार को कड़ा संदेश देने का काम किया जा रहा है। कार्यकर्ताओ ने चेतावनी दी कि अगर मंहगाई पर कंट्रोल न हुआ तो कांग्रेस पार्टी को उग्र आंदोलन करने को बाध्य होना पड़ेगा।


वहीं कांग्रेस पार्टी के शहर कमेटी के अध्यक्ष रेहान सिद्दीकी ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के महासचिव प्रियंका गांधी व प्रदेश अध्यक्ष लल्लू जी के आवाह्न पर पूरे देश मे पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के बढ़ते दामों को लेकर पार्टी के द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। शहर के पेट्रोल पंपों पर यह अभियान चलाया जा रहा है जो लोग पेट्रोल पंपों पर आ रहे हैं उनसे मंहगाई को लेकर रॉय ली जा रहीं व हस्ताक्षर कराएं जा रहे हैं।

Ashiki

Ashiki

Next Story