×

Jalaun Crime News: तमंचे की नोक पर रेप, घर में घुसकर दबंगों ने दिया वारदात को अंजाम

Jalaun Crime News: घर में अकेली महिला से दबंगों ने असलहे के बल पर किया रेप

Afsar Haq
Published on: 26 Oct 2021 1:08 PM GMT
tamanche ki nok par rape
X

इंसाफ की गुहार लगाने पहुंचा पति (फोटो-न्यूजट्रैक)

Jalaun Crime News: जनपद में दबंगों ने घर में घुसकर तमंचे की नोक पर बलात्कार (tamanche ki nok par rape) की घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।

बता दें कि पूरा मामला उरई कोतवाली (Orai Kotwali) क्षेत्र के चौरासी रोड के एक मुहल्ले का है। जहां पर घर में घुसकर दबंगो ने महिला के साथ रेप (ghar mein ghus kar mahila se rape) की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। पीड़िता ने आज कोतवाली उरई (Orai Kotwali) में प्रार्थना पत्र देते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

पीड़िता के पति ने बताया कि घटना रात करीब 12 बजे की है। कुछ अज्ञात लोग दीवाल फांदकर घर मे अंदर घुस गए (ghar mein ghus kar mahila se rape)। उस समय उसकी पत्नी घर मे अकेली थी। पति उस समय ड्यूटी करने के लिए घर से बाहर निकला हुआ था। रात को 12 बजे जब पति लौटा तो पत्नी ने उसे बताया कि चार लोग आए थे। जिसमें से 2 लोग बाहर रुक गए 2 अंदर आ गए। इन अज्ञात लोगों ने तमंचा दिखाकर पहले पत्नी के साथ मारपीट की और फिर एक व्यक्ति ने उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने तहरीर पर एक्शन शुरू कर दिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि उरई कोतवाली (Orai Kotwali) क्षेत्र की घटना है। पुलिस को रात में सूचना मिली थी। पीड़िता ने बताया है कि दीवाल फांदकर आरोपी आ गए थे। घटना की जानकारी हुई है। महिला को परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। डाक्टरी परीक्षण में यदि इस बात की पुष्टि हो जाती है तो उसके बाद आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। फिलहाल इस घटना को लेकर क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Raghvendra Prasad Mishra

Raghvendra Prasad Mishra

Next Story