×

Jalaun News: अगस्त क्रांति के मौके पर कांग्रेस नेताओं ने अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन

जालौन में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और नेताओं के द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ अर्धनग्न प्रदर्शन किया।

Afsar Haq
Report Afsar HaqPublished By Deepak Raj
Published on: 9 Aug 2021 1:09 PM GMT
Congress leader protesting with half naked body
X

अर्धनग्न होकर प्रदर्श करते कांग्रेस के नेता

Jalaun News: आज प्रदेशभार में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं व नेताओं के द्वारा सभी विधानसभा क्षेत्रों में अगस्त क्राति दिवस का आयोजन किया गया। जिसके माध्यम से राज्य कि योगी सरकार के खिलाफ नेताओं ने मोर्चा खोला व सरकार के खिलाफ नारे लगाए। कांग्रेस के नेताओं ने योगी सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार ने महंगाई, महिला सुरक्षा व किसानों को लेकर कोई काम नहीं किया है। बेतहाशा आवश्यक चीजों के दाम बढ़ने के लिए केंद्र की मोदी व राज्य की योगी सरकार जिम्मेदार है। किसानों के भी उनके फसल के दाम नहीं मिल रहे हैं और लोग आत्महत्य करने पर विवश हैं।


सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करती महिला नेत्री

मिशन यूपी के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपनी तैयारी कर ली है

यूपी विधानसभा 2022 का ताज किसके सिर होगा इसके लिए तो लंबा इंतजार करना होगा। मिशन यूपी के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपनी तैयारी कर ली है, और आज से हर विधानसभा में छेड़े गए 'बीजेपी गद्दी छोड़ो' अभियान से बीजेपी को वापस भेजने की योजना बना रही है। जालौन के मुख्यालय उरई में आज कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हाथों में रोटी, बेलन, चूल्हा,गैस सिलेंडर और अर्धनग्न होकर अनोखा प्रदर्शन किया है।


महंगाई को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करती महिला नेत्री


कांग्रेस ने यूपी की 403 निर्वाचन क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शन किया

बता दें कि बताया जा रहा है कि कांग्रेस ने यूपी की 403 निर्वाचन क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शन किया है। जिसमे बढ़ती महगाई, बेरोजगारी और किसानों का हितैषी बनकर बीजेपी को आईना दिखाने का प्रयास कर रही है। जालौन के मुख्यालय में आज "बीजेपी गद्दी छोड़ो" अभियान के तहत विरोध प्रदर्शन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन शहर के हर प्रमुख चौराह से होकर गुजरा।


अगस्त क्रांति के मौके पर कांग्रेस नेता ने महंगाई को लेकर प्रदर्शन किया


प्रदर्शन में महिला नेताओं ने हाथों में बेलन, रोटी,गैस सिलेंडर, चूल्हा लेकर प्रदर्शन कर रहें थे वहीं अन्य नेता व कार्यकर्ता अर्धनग्न होकर अनोखा प्रदर्शन किया। पार्टी का प्रयास है कि सरकार बुनियादी सुविधाओं में लोगों को राहत दे या गद्दी छोड़ घर वापस जाएं। यूपी में वापसी का मूड बना चुकी प्रियंका गांधी ने कमान संभालते हुए लगातार किसान, महिला सुरक्षा और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को उठा रही हैं। ऐसे में अब कांग्रेस का ये नया अभियान पार्टी में कितनी जान डालता हैं यह देखने वाली बात होगी। हालांकि जिले में गुटबाजी का सामना कर रही कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता इसे कितना सफल बना पाते हैं ये आने वाले कुछ दिनों में साफ हो जाएगा।

Deepak Raj

Deepak Raj

Next Story