×

Jalaun News: जालौन में केंद्रीय राज्य मंत्री का हुआ भव्य स्वागत, कहा- बेरोजगारों को मिलेगा रोजगार

Jalaun News: केंद्रीय राज्य मंत्री बनने के बाद वह पहली बार अपने गृह जनपद जालौन पहुंचे। जहां बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उनका स्वागत किया।

Afsar Haq
Written By Afsar HaqPublished By Pallavi Srivastava
Published on: 21 Aug 2021 1:25 AM GMT
Bhanu Pratap Verma
X

केंद्रीय राज्यमंत्री का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत pic(Social media)

Jalaun News: केंद्रीय राज्य मंत्री भानु प्रताप वर्मा शुक्रवार को अपने गृह जनपद जालौन पहुंचे। जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने जिला मुख्यालय उरई में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्रों का वितरण किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार ने उन्हें लघु एवं सूक्ष्म मध्यम उधोग विभाग की जिम्मेदारी सौंपी है। जिससे वह बेरोजगार लोगों को रोजगार देने का कार्य करेंगे।

स्वयं सहायता समूहों को 3 करोड़ 39 लाख 75 हजार रुपए का चेक देते केंद्रीय राज्य मंत्री pic(social media)

बता दें कि केंद्रीय राज्य मंत्री भानु प्रताप वर्मा जालौन-गरौठा-भोगनीपुर के सांसद भी हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री बनने के बाद वह पहली बार अपने गृह जनपद जालौन पहुंचे। जहां बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उनका स्वागत किया। इसके साथ ही उन्होंने शहर में महापुरुषों अम्बेडकर और गांधी जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण भी किया। वहीं कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय राज्य मंत्री का तुलादान करके उनका सम्मान किया। इसके बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों को प्रमाण पत्रों का वितरण किया। इसके अलावा उन्होंने स्वयं सहायता समूहों को 3 करोड़ 39 लाख 75 हजार रुपए की चेक सौपी।

भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते केंद्रीय मंत्री pic(social media)

इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार गरीब कल्याण के लिए तमाम योजनाएं चला रही है। जिसका उन्हें लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मंत्री बनने के बाद उन्होंने जन आशीर्वाद यात्रा निकाली थी जो कि ललितपुर से शुरू होकर झांसी मऊरानीपुर, चित्रकूट होते हुए फतेहपुर में जाकर समाप्त हुई है। वहीं उन्होंने कहा कि सरकार ने उन्हें जो विभाग सौंपा है उसके द्वारा बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने का कार्य करेंगे।

साधारण परिवार से हैं भानू प्रताप सिंह वर्मा

भानू प्रताप सिंह वर्मा जालौन के गरौठा लोकसभा सीट से 5वीं बार के सांसद हैं। अपनी साफ-सुथरी छवि के कारण ही उन्हे मंत्रिमंडल में जगह मिली है। भानू प्रताप को मोदी कैबिनेट में जगह मिलने के बाद पूरा जालौन में जश्न में डूब गया था। भानू प्रताप सिंह बहुत ही साधारण परिवार से हैं। पढ़ाई के दौरान ही उनका रुझान राजनीति की तरफ था। भानू प्रताप ने अपने राजनीतिक कॅरियर की शुरुआत पार्षद का चुनाव जीत कर की थी। सन् 1988 में भानू प्रताप ने कोकब नगर पालिका से पार्षद का चुनाव जीता था। इसके बाद भानू प्रताप सिंह ने 1991 में कोंच विधानसभा सीट से विधायकी का चुनाव लड़े थे। जिसमें शानदार जीत दर्ज की थी।

Pallavi Srivastava

Pallavi Srivastava

Next Story