×

UP Election 2022: प्रतिज्ञा यात्रा पहुंची जालौन के कोंच, कांग्रेस नेता ने कहा, भाजपा को उखाड़ कर रहेंगे

Jalaun News: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा यात्रा के अगुवाकारों में शामिल पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने नुक्कड़ सभा में भाजपा पर निशाना साधते हुए प्रतिज्ञा यात्रा में शामिल उद्देश्यों को लोगों के सामने रखा।

Afsar Haq
Report Afsar HaqPublished By Shashi kant gautam
Published on: 31 Oct 2021 5:00 PM GMT
Congresss National General Secretary Priyanka Gandhis pledge visit reached Jalaun
X

जालौन पहुंची कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा यात्रा  

Jalaun News: प्रतिज्ञा यात्रा (Pratigya Yatra) लेकर जनपद जालौन (District Jalaun) के कोंच (Conch) पहुंचे कांग्रेसियों ने ऐतिहासिक स्मारक चंदकुआं स्थित रानी लक्ष्मीबाई (Rani Lakshmi Bai) की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। यात्रा के अगुवाकारों में शामिल पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने वहां नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने धार्मिक उन्माद फैला कर सामाजिक समरसता में जो खटास भरी है उसकी भरपाई सूबे की सत्ता से भाजपा को उखाड़ फेंक कर ही हो सकती है।

उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (Congress National General Secretary Priyanka Gandhi) ने राज्य के लोगों की बेहतरी के लिए जो प्रतिज्ञाएं की हैं उन्हें पूरा करने के लिए जरूरी है कि सूबे की सत्ता कांग्रेस के हाथों में हो। उन्होंने बढती मंहगाई, भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था की बदतर स्थिति के भाजपा को जिम्मेदार ठहराते हुए लोगों से भाजपा से पिंड छुड़ाने और कांग्रेस का साथ देने का आह्वान किया।

कांग्रेस भी जनता को लुभाने के लिए मैदान में उतरी

बता दें कि आगामी विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Election 2022) के मद्देनजर अन्य दलों की तरह कांग्रेस भी जनता को लुभाने के लिए मैदान में उतरी है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा सूबे की जनता को लुभाने के लिए जो प्रतिज्ञाएं की हैं उनको राज्य की जनता तक पहुंचाने के मकसद से चल रही प्रतिज्ञा यात्रा का कोंच पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। कांग्रेसियों ने यात्रा में चल रहे नेताओं के ऊपर पुष्प वर्षा कर उनकी हौसला अफजाई की।


कांग्रेसियों ने चंदकुआं (chandkuan) पर ही पूर्व गृहमंत्री लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को उनकी जयंती (Sardar Vallabhbhai Patel birth anniversary) और पूर्व प्रधानमंत्री आयरन लेडी इंदिरा गांधी को उनके शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व सांसद ब्रजलाल खाबरी ने भी सपा बसपा और भाजपा को जातिवादी वर्गवादी और सांम्प्रदायिक पार्टियां करार देते हुए इन्हें सामाजिक तानाबाना छिन्न भिन्न करने का दोषी ठहराया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा के राज में आम आदमी को अपना पेट भरना मुश्किल हो गया है। डीजल और पेट्रोल की बढती कीमतों ने किसानों और मध्यम वर्गीय लोगों की कमर तोड़ने का काम किया है।


यूपी में कांग्रेस की सरकार बनते ही पूरा किया जाएगा वादा - ब्रजलाल खाबरी

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव बहन प्रियंका गांधी ने सूबे की जनता से प्रतिज्ञा के तौर पर जो वायदे किए हैं उन्हें यूपी में कांग्रेस की सरकार (UP Me Congress Ki Sarkar) बनते ही पूरा किया जाएगा। इसके बाद झांसी जिले के लिए यात्रा रवाना हो गई इससे पूर्व नगर के प्रवेश द्वार नहर के पास प्रतिज्ञा यात्रा की अगवानी की गई और यात्रा में चल रहे कांग्रेसी नेताओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। गुलाबी गिरोह की शीर्ष कमांडर अंजू शर्मा की अगुवाई में गिरोह की महिलाओं ने भी यात्रा का स्वागत किया। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री प्रदीप जैन आदित्य, पूर्व सांसद ब्रजलाल खाबरी, जिलाध्यक्ष झांसी सुधांशु त्रिपाठी, जालौन जिला अध्यक्ष दीपांशु समाधिया नगर पालिकाध्यक्षा डॉ. सरिता वर्मा आदि मौजूद रहे।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story