×

Jalaun News: किन्नर ने गोद ली गरीब की बच्ची, धूमधाम से मनाया जन्मदिन

Jalaun News :किन्नर सरोज बाई ने साल भर पहले गरीब परिवार की गोद ली बच्ची का जन्मदिन बहुत ही धूमधाम से मनाया जिसमें नगर के तमाम संभ्रांत लोगों ने पहुंच कर गोद ली बच्ची को आशीर्वाद दिया।

Afsar Haq
Report Afsar HaqPublished By Shraddha
Published on: 19 Nov 2021 5:49 PM GMT
किन्नर ने गोद ली गरीब की बच्ची धूमधाम से मनाया जन्मदिन
X

किन्नर ने गोद ली गरीब की बच्ची धूमधाम से मनाया जन्मदिन

Jalaun News : पूरा समाज जिन किन्नरों (transgender) को हेय दृष्टि से देखता हो उस किन्नर समाज (Transgender Society) ने समूचे समाज के समक्ष एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। किन्नर सरोज बाई (Kinnar Saroj Bai) ने साल भर पहले गरीब परिवार की गोद ली बच्ची का जन्मदिन बहुत ही धूमधाम से मनाया जिसमें नगर के तमाम संभ्रांत लोगों ने पहुंच कर गोद ली बच्ची को आशीर्वाद दिया। किन्नर द्वारा की गई इस पुण्य कार्य की चर्चा और हो रही है।

बता दे जालौन के कोच शहर (Jalaun Coach City) मे गुरुवार की रात धनुताल के पास स्थित एक उत्सव गृह में कांशीराम कॉलोनी (Kanshi Ram Colony) की रहने वाली किन्नर सरोज बाई की दत्तक पुत्री नित्या का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जिसमें इस मौके पर उन्होंने भोज भी दिया। गोद ली नित्या को आशीर्वाद देने के लिए नगर के तमाम प्रतिष्ठित लोग भी जुटे थे।

इसके अलावा जनपद के विभिन्न इलाकों से किन्नर समाज के लोगों ने भी शिरकत की सरोज बाई ने बताया कि कांशीराम कॉलोनी में रहने वाले एक गरीब परिवार में पांच बेटियां हैं, लिहाजा उनका बोझ बांटने के लिए उन्होंने साल भर पहले पैदा होते ही सबसे छोटी बेटी को गोद ले लिया था। उन्होंने कहा कि वह नित्या का लालन-पालन अपनी सगी बेटी की तरह ही कर रही है और उसे पढ़ा लिखा कर एक काबिल इंसान बनाना चाहती है तथा उसकी शादी बड़ी धूमधाम से करेगी।

इसकी प्रेरणा उनकी गुरु किन्नर सलमा बाई ने दी थी। सलमा बाई ने भी एक बच्ची को गोद ले रखा है जिसकी उम्र अभी छह महीने है। इस दौरान बबली बाई कोटरा, केसर बाई, हेमलता, सरोज, आशा कानपुर आदि मौजूद रहीं।

गौरतलब है कि किन्नर सरोजबाई राष्ट्रीय विकलांग पार्टी (National Disabled Party) के किन्नर मोर्चा की जिलाध्यक्ष भी हैं। राष्ट्रीय विकलांग पार्टी 2022 के विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) में भागीदारी करने की जोरदारी से तैयारी कर रही है। पार्टी का मानना है कि विधानसभा में उनकी भागीदारी न होने के कारण उनकी समस्याएं खत्म नहीं हो रही हैं।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Shraddha

Shraddha

Next Story