×

Jalaun News: यूपी सरकार के मंत्री का बेतुका बयान, मुट्ठी भर लोग ही करते डीजल-पेट्रोल का उपयोग

यूपी सरकार के खेल युवा कल्याण मंत्री उपेंद्र तिवारी (Uttar Pradesh Minister Upendra Tiwari) ने अपने बयान में कहा कि आजकल मुट्ठी भर लोग ही डीजल पेट्रोल का प्रयोग करते हैं। जबकि 95 प्रतिशत लोग डीजल पेट्रोल का उपयोग ही नहीं करते हैं।

Afsar Haq
Report Afsar HaqPublished By Deepak Kumar
Published on: 21 Oct 2021 1:53 PM GMT (Updated on: 21 Oct 2021 2:02 PM GMT)
up government Sports Youth Welfare minister upendra tiwari statement 95 percent people dont use petrol and diesel
X

बैठक में खेल युवा कल्याण मंत्री उपेंद्र तिवारी। 

Jalaun News: यूपी सरकार के खेल युवा कल्याण मंत्री उपेंद्र तिवारी (Uttar Pradesh Minister Upendra Tiwari) का बेतुका बयान सामने आया है। डीजल पेट्रोल के दामों में हो रही बढ़ोत्तरी के सवाल पर मंत्री उपेंद्र तिवारी (Upendra Tiwari Ka Bayan) का कहना है कि आजकल मुट्ठी भर लोग ही डीजल पेट्रोल का प्रयोग करते हैं। 95 प्रतिशत लोग डीजल पेट्रोल का उपयोग ही नहीं करते। आम आदमी की आमदनी बढ़ी है, डीजल पेट्रोल के दामों में कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई है।

बता दें कि मंत्री उपेंद्र तिवारी (Minister Upendra Tiwari Statement) जालौन के उरई में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। कार्यक्रम को सम्बोधित करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने समाजवादी सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार में लोगों को युवाओं को रोजगार मिला है, साथ ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को निखारने के लिए प्रदेश सरकार खेल महाकुंभ कराने जा रही है। समाजवादी सरकार में पीसीएस और पीपीएस बनाने की फैक्ट्रियां चलती थी। लोक सेवा आयोग में जमकर गोलमाल किया गया।

वहीँ मंहगाई और डीजल पेट्रोल के बढ़ते दामों को लेकर उन्होंने (Minister Upendra Tiwari Statement) कहा कि आजकल मुट्ठी भर लोग ही डीजल पेट्रोल का प्रयोग करते हैं। 95 प्रतिशत लोग डीजल पेट्रोल का प्रयोग ही नहीं करते। आम आदमी की आय बढ़ी है। डीजल पेट्रोल के दामों में कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई है।

वही खेल युवा कल्याण मंत्री उपेंद्र तिवारी (Minister Upendra Tiwari Statement) ने बताया कि विपक्ष में पास कोई मुद्दा नहीं है। केंद्र व यूपी सरकार में लोगों की प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि हुई है। सरकार ने 100 करोड़ से ज्यादा लोगों का वैक्सीनेशन मुफ्त किया है। महंगाई और पेट्रोल कोई मुद्दा नहीं है, 95 प्रतिशत लोग डीजल पेट्रोल का प्रयोग ही नहीं करते। आम आदमी की आय बढ़ी है। डीजल पेट्रोल के दामों में कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई है।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021, UP Ki Taza Khbar, Minister Upendra Tiwari Statement, Upendra Tiwari is an Indian politician , khel Yuva Kalyan Mantri Upendra Tiwari, Upendra Tiwari Video Viral

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story