×

Jalaun Samajwadi Vijay Rath Yatra : जालौन में बोले अखिलेश- संविधान की हत्या करना चाहती है भाजपा

Jalaun Samajwadi Vijay Rath Yatra : अखिलेश यादव ने कहा जब किसानों ने इन काले कानूनों का विरोध किया तो भाजपा सरकार ने किसानों की हत्या करानी शुरू कर दी।

Afsar Haq
Report Afsar HaqPublished By Vidushi Mishra
Published on: 13 Oct 2021 1:04 PM GMT (Updated on: 13 Oct 2021 1:17 PM GMT)
Samajwadi Partys Vijay Rath Yatra in Jalaun
X

जालौन में समाजवादी विजय रथ यात्रा

Jalaun Samajwadi Vijay Rath Yatra : समाजवादी पार्टी की विजय रथ यात्रा लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कालपी के ठक्कर बापा इंटर कॉलेज पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार संविधान की हत्या करना चाहती है, जब से भाजपा सरकार आई है, तब से किसान नौजवान परेशान है, किसानों की आय दुगनी करने के बहाने किसानों को बर्बाद किया जा रहा है, वही बेरोजगारों को पकोड़े तलवाने वाली सरकार ने महंगाई बढ़ा दी है, तेल के दाम में आग लगी है, पेट्रोल-डीजल तथा सरसों के तेल की महंगाई से जनता को मार रही है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार बनी थी तो उन्होंने किसानों की आय दोगुनी करने की बात कही थी, पेट्रोल डीजल तथा सरसों के तेल बढ़ गए हैं, वही खाद के दाम बढ़ा दिये, साथ ही खाद की बोरी से चोरी की जा रही है, वहीं तीन कृषि कानून लेकर किसानों को उन्हीं की जमीन पर मजदूरी करवाने के लिए यह सरकार आमादा है।

भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या करने में लगी


अखिलेश यादव (Jalaun Samajwadi Vijay Rath Yatra) ने कहा जब किसानों ने इन काले कानूनों का विरोध किया तो भाजपा सरकार ने किसानों की हत्या करानी शुरू कर दी। भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या करने में लगी हुई। वहीं केंद्र सरकार हर चीज बेचकर निजी हाथों में सौंपती जा रही है। इनकी करनी और कथनी में बड़ा अंतर दिखाई दे रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा चुनाव के टाइम पर ये लोग बड़ी-बड़ी बातें करते हैं और जब सरकार बन जाती है तो अपने मन की करते हैं। सबका साथ सबका विकास का नारा देने वाली उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने बुंदेलखंड वासियों और उनके विकास के लिए 5 साल में कुछ भी नहीं किया। सिर्फ कार्यकर्ताओं से नारे लगवाते रहे।

अंत में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सपा कार्यकर्ता (Jalaun Samajwadi Vijay Rath Yatra) जी जान से 2022 में आने वाले विधानसभा में लग जाएं ,कार्यकर्ता अगर अभी से मेहनत करेगा तो आने वाले सरकार समाजवादी पार्टी की होगी।


Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story