×

Jalaun News: मंच पर सोते दिखे सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम, फिर बोले- किसानों को तबाह कर दिये हमारे अध्यक्ष अखिलेश यादव ने

सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम की फिसली जुबान, अखिलेश यादव पर लगाया किसानों को तबाह करने का आरोप

Afsar Haq
Published on: 10 Oct 2021 5:56 PM GMT
naresh uttam
X

मंच पर सोते नजर आए सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम (फोटो-न्यूजट्रैक)

Jalaun News: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की किसान नौजवान यात्रा (Kisan Naujawan Yatra) को लेकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम (naresh uttam) आज जालौन पहुंचे थे। जहां पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका जगह-जगह स्वागत किया। लेकिन स्थिति उस समय हास्यास्पद हो गई जब जनसभा के दौरान वह मंच पर सोते हुए दिखाई दिए और खुद उन्हीं की पार्टी के कार्यकर्ता इसका वीडियो बनाकर उनकी खिल्ली उड़ाने लगे। लेकिन इसके बाद जो हुआ उसके मुकाबले ये तो कुछ भी नहीं। हुआ ये कि प्रेस वार्ता के दौरान जबकि तमाम मीडिया कर्मी बैठे हुए थे और कुछ चैनल लाइव भी कर रहे थे उस दौरान प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की जुबान फिसल गयी। और वह भी ऐसी फिसली कि उन्होंने कह दिया कि हमारे नेता अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने किसानों को तबाह कर दिया है। इस पर सारे कार्यकर्ता सन्न रह गए।

विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक पार्टियां पूरे दमखम के साथ चुनावी मैदान में उतर चुकी है। वहीं समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम (naresh uttam) किसान नौजवान यात्रा (Kisan Naujawan Yatra) को लेकर आज जालौन के कोंच पहुंचे। जहां पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने ग्राम रवा में सभा को संबोधित किया और सभा के मंच मंचासीन होने के बाद वह कार्यक्रम के दौरान सोते हुए नजर आए। जिस पर लोग चुहल करते रहे। लेकिन कार्यक्रम में किरकिरी का दौर यूं ही खत्म न हुआ।


अगले चरण मे जब प्रेस कांफ्रेंस शुरू हुई तो अबकी बार प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम की जुबान फिसल गई और पूरे जोश के साथ उन्होंने कह दिया कि हमारे नेता अखिलेश यादव ने किसानों को तबाह कर दिया है। हालांकि बाद में वह सम्हले और केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी सरकार में खेती करना अब घाटे का सौदा हो गया है। भारत कृषि प्रधान देश है लेकिन सरकार की गलत नीतियों के चलते देश के किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं। 1 साल से ज्यादा देश के किसान धरने पर हैं, जिसमें कई किसान अपनी जान भी गंवा चुके हैं लेकिन सरकार की तानाशाही के चलते किसानों को उनका हक नही मिल पा रहा है।

up news today , up news today , Latest Uttar Pradesh News , jalaun news , Jalaun News In Hindi , Jalaun Breaking News in Hindi , Jalaun News in Hindi , naresh uttam patel samajwadi party , naresh uttam patel family, naresh uttam patel ka mobile number

Raghvendra Prasad Mishra

Raghvendra Prasad Mishra

Next Story