×

Jalaun News: शिवपाल सिंह यादव पहुंचे जालौन, कालपी में जनसभा को किया संबोधित

सामाजिक परिवर्तन यात्रा के दौरान शिवपाल सिंह यादव का जोरदार स्वागत

Afsar Haq
Published on: 18 Oct 2021 3:23 PM GMT
samajik parivartan yatra
X

शिवपाल सिंह यादव (फोटो-न्यूजट्रैक)

Jalaun News: विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज कर दीं हैं। इसी क्रम में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (pragatisheel Samajwadi party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav Today News) सामाजिक परिवर्तन यात्रा (samajik parivartan yatra) लेकर जालौन के कालपी पहुंचे जहां प्रसपा कार्यकर्ताओं ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया इसके बाद शिवपाल ने जनसभा को सम्बोधित किया।

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (pragatisheel Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ((Shivpal Singh Yadav)) की सामाजिक परिवर्तन यात्रा (samajik parivartan yatra) कालपी पहुँची जहाँ उन्होंने चौराहे पर जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यहां की यमुना, पहुंज, बेतवा पर जो भी पुल बने हैं, जो भी विकास का काम किया है। वह किसने किया है, सबको पता है, इस दौरान वो इशारों ही इशारों में समाजवादी पार्टी का गुणगान करते नजर आए।


शिवपाल ने पूरे भाषण में बीजेपी को अपने टारगेट पर रखा और कहा कि इस सरकार ने लोगों का रोजगार छीन लिया है। अगर हमारी सरकार बनेगी तो हर परिवार के बच्चों को सरकारी नौकरी देंगे। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार पूंजीपतियों की पार्टी है, इसमें सिर्फ उन्हीं लोगों का विकास हो रहा है। हमारा देश पाकिस्तान और बांग्लादेश से भी पीछे चला गया है। सिर्फ अफगानिस्तान से आगे है। आज पेट्रोल, रसोई गैस, तेल की कीमतें आसमान को छू रही है।


जनसभा के संबोधन के बाद उनकी रथ यात्रा जालौन के मुख्यालय उरई के लिए रवाना हुई इस दौरान उनका जगह-जगह स्वागत किया गया। उन्होंने शहर के अम्बेडकर चौराहे पर शिवपाल सिंह यादव ((Shivpal Singh Yadav)) ने डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और अपने विजय रथ को लेकर झांसी के लिए रवाना हो गए। वहीं प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (pragatisheel Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) ने कहा कि यह यात्रा सत्ता और सामाजिक परिवर्तन के लिए निकाली गई है। गंठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि सभी सामाजिक विचारधारा के दल एक होकर चुनाव लड़ेंगे जिसमे समाजवादी पार्टी प्राथमिकता में होगी।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Raghvendra Prasad Mishra

Raghvendra Prasad Mishra

Next Story