UP election 2022:जालौन में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा - भाजपा सरकार सपा के कार्यकर्ताओं को दबाने की कोशिश कर रही

Up Election 2022 : जालौन में तीसरे चरण में होने वाले विधानसभा में प्रचार के आखिरी दिन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने माधौगढ़ विधानसभा से चुनाव लड़ रहे राघवेंद्र सिंह के समर्थन में रैली को संबोधित किया।

Afsar Haq
Report Afsar HaqPublished By Ragini Sinha
Published on: 18 Feb 2022 9:14 AM GMT (Updated on: 18 Feb 2022 10:10 AM GMT)
Up Election 2022
X

सपा ने बीजेपी पर बोला हमला (Social Media) 

Up Election 2022 : जालौन (Jalaun) में समाजवादी पार्टी (Samajwadi party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने माधौगढ़ प्रत्याशी (Madhaugarh candidate) के समर्थन में रैली (Rally) को संबोधित करते हुए योगी सरकार (Yogi Adityanath government) पर हमला किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सपा के कार्यकर्ताओं को दबाने की कोशिश कर रही है, लेकिन अब समय आ गया है इनकी तानाशाही का जवाब देने का। जनता एकजुट होकर सपा प्रत्याशी के समर्थन में वोट देकर तानाशाही सरकार को प्रदेश से उखाड़ फेंकेगी।

योगी सरकार ने सपा कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमा लिखकर जेल भेजा

बता दे जालौन में तीसरे चरण में होने वाले विधानसभा में प्रचार के आखिरी दिन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने माधौगढ़ विधानसभा से चुनाव लड़ रहे राघवेंद्र सिंह के समर्थन में रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार सपा कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमा लिखकर जेल भेजने का काम कर रही है, जबकि बुंदेलखंड में बेरोजगारी चरम पर है।


सपा की सरकार बनते ही सिंचाई के लिए किसानों को बिजली मुफ्त मिलेगी। पुलिस की नौकरी के लिए रास्ते खोले जाएंगे, प्रदेश में करीब गयाहरा लाख पद खाली हैं जिनको भरने के लिए समाजवादी पार्टी काम करेगी, जनपद में मेडिकल कॉलेज दिया बाबा की सरकार ने बर्बाद कर दिया, एंबुलेंस सेवा को भी बर्बाद कर दिया, डायल 100 नंबर को 112 नंबर करके कबाड़ा बना दिया, हमारी पुलिस का भी कबाड़ा कर दिया, डबल इंजन की सरकार में भ्रष्टाचार बढ़ा है।


750 किसानों की जान ली इस सरकार ने

बाबा ने मेरे ऊपर कोविड-19 का मुकदमा लगा दिया, जबकि 25,000 इनामी क्रिकेट खेल रहा है। 750 किसानों की जान ली इस सरकार ने। अब समय आ गया है कि किसान अपनी मिट्टी का और कसम खाएं कि वह भारतीय जनता पार्टी को दोबारा नहीं लाएंगे। सरकार बनने पर बुंदेलखंड में सरसों के तेल का प्लांट लगाने की काम करेगी। वही मछली पालन की संभावना है।तीन करोड़ अंडे उत्तर प्रदेश में खाए जाते हैं। मुर्गी पालन की भी संभावनाएं यहां हैं। सरकार बनने पर योजनाएं लागू करने का काम करेंगे। किसानों के सम्मान में स्मारक बनाई जाएगी। माधौगढ़ में शुगर मिल की संभावना है, जो बंद पड़ी है उसे चालू कराएं जाएगा।

अखिलेश यादव ने बहुजन समाज पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि अब बीएसपी सरकार नहीं बनानी है, जबकि भाजपा की देख ली है। अब विकास वाली सपा सरकार की बारी है। अंत में सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि एक बार जालौन से लड़ रहे सभी प्रत्याशी को भारी मतों से विजय बनाकर लखनऊ की विधानसभा में भेजें जिससे आपकी आवाजों को बुलंद किया जा सके

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story