×

UP Election 2022: मध्य प्रदेश की पूर्व सीएम उमा भारती पहुंची जालौन, अखिलेश यादव पर बोला हमला

UP Election 2022: जालौन पहुंची मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने अखिलेश को प्रदेश के लिए शोले फिल्म का गब्बर बताया है साथ ही भाजपा सरकार को प्रदेश की जनता का हितकारी है।

Afsar Haq
Report Afsar HaqPublished By Deepak Kumar
Published on: 11 Feb 2022 3:18 PM GMT
Madhya Pradesh CM Uma Bharti reached Jalaun
X

Madhya Pradesh CM Uma Bharti।

Jalaun News: जालौन पहुंची भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती (Former Union Minister Uma Bharti) ने सीधा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Former CM Akhilesh Yadav) और सपा (SP) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने अखिलेश को प्रदेश के लिए शोले फिल्म का गब्बर बताया है साथ ही भाजपा सरकार (BJP Government) को प्रदेश की जनता का हितकारी है। यह बयान उन्होंने जालौन (Jalaun) के उरई में उरई एट प्रत्याशी गौरी शंकर वर्मा (Candidate Gauri Shankar Verma) के समर्थन में नुक्कड़ सभा की ।

भाजपा को जिताने का किया आह्वान

बता दें कि तीसरे चरण में होने वाले मतदान (third phase voting) को लेकर भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए कमर कसना शुरू कर दी है इसी के तहत मध्य पदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती (Former CM Uma Bharti) उरई पहुंचकर राजपूतों के साथ भाजपा को जिताने की लिए बैठक कर भाजपा के साथ चलने का आह्वान किया। वहीं, अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर हमला बोलते हुए दिए गए बयान पर कहा कि अखिलेश यादव कहते हैं कि उन्हें सपने में कृष्ण दिखाई देते हैं और कहते है कि उनकी सरकार बनती हुई दिखाई दे रही है। जिस पर उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें भी सपने मे गब्बर आते है,

अखिलेश यादव और उनकी पार्टी प्रदेश के लिए गब्बर है: उमा

उमा ने कहा कि वह है शोले फिल्म देखती थी, जिसमें एक डायलॉग था कि जब बच्चा रोता है तो उसकी मां कहती है कि चुप हो जाओ नहीं तो गब्बर आ जाएगा, ऐसा ही प्रदेश की जनता भी उनके सपने में यही कहती है कि इस बार वह गब्बर वाली पार्टी को नहीं सुशासन करने वाली पार्टी को वोट देगे। उन्होंने कहा है कि यूपी (UP) की जनता उनसे कहती है कि इस बार वह फिर से भाजपा (BJP) को ही वोट देगे, जिससे प्रदेश में फिर से मकानों पर कब्जा दंगा, दुकानें लूटना, मकान लूटना न हो सके। वहीं, उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और उनकी पार्टी प्रदेश के लिए गब्बर है।

अंत में उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि इस बार जी जान से जालौन में लड़ रहे सभी भाजपा प्रत्प्त्शयों को विजय बनाने का काम करें इससे और बुंदेलखंड में उमा भारती देश में मोदी प्रदेश में योगी को देख कर ही वोट करें।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story