×

UP Election 2022: जालौन में मायावती का विपक्ष पर हमला, बोलीं- इन सरकारों में दलितों पर हुए सबसे ज्यादा अत्याचार

UP Election 2022: जालौन में 20 फरवरी को तीसरे चरण (UP Third Phase Voting) में होने वाले मतदान को लेकर सभी पार्टियां अपनी ताकत झोंक रही हैं।

Afsar Haq
Report Afsar HaqPublished By Shreya
Published on: 14 Feb 2022 11:11 AM GMT
UP Election 2022: जालौन में मायावती का विपक्ष पर हमला, बोलीं- इन सरकारों में दलितों पर हुए सबसे ज्यादा अत्याचार
X

मायावती (फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

UP Election 2022: बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री बहन मायावती (Mayawati) ने बुंदेलखंड के झांसी मंडल से लड़ रहे 9 प्रत्याशियों के समर्थन में जालौन (Jalaun) के उरई शहर (Orai) में प्रत्याशियों के पक्ष पर रैली (Mayawati Rally) को संबोधित करते हुए कांग्रेस (Congress), सपा (Samajwadi Party), भाजपा (BJP) पर जमकर हमला बोला और कहा कि इन सरकारों में दलितों पर सबसे ज्यादा अत्याचार हुए हैं।

बता दें जालौन में 20 फरवरी को तीसरे चरण (UP Third Phase Voting) में होने वाले मतदान को लेकर सभी पार्टियां अपनी ताकत झोंक रही हैं। इसी क्रम में बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती (Mayawati) ने उरई शहर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस, सपा, भाजपा पर हमला बोला।

कांग्रेस पर लगाया जातिवादी होने का आरोप

मायावती ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि जातिवादी होने के कारण केंद्र व प्रदेश की सत्ता से पार्टी बाहर हो गई। कांग्रेस सरकार में दलितों का बेहद उत्पीड़न हुआ। यही नहीं बसपा सुप्रीमो ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में बाबा साहब का कभी भी सम्मान नहीं किया गया। साथ ही आरक्षण की भी कांग्रेस हमेशा से विरोधी रही है। कांग्रेस ने हमेशा दलित वोटरों के लिये नाटक किया है। हमेशा दलितों को इस्तेमाल वोटों के नाम पर किया गया है।

वहीं, दूसरी ओर सपा सरकार में गुंडे माफियाओं का राज रहा और सपा सरकार में सर्वाधिक दंगे हुए हैं। विकास के कार्य हमेशा एक समुदाय और एक क्षेत्र में होते थे, दलित और पिछड़ों के साथ सपा ने हमेशा सौतेला व्यवहार किया है। मायावती ने कहा कि सपा सरकार में भी दलितों पर ही अत्याचार होते रहे और वह चुपचाप देखते रहे।

आरएसएस के एजेंडों को चला रही भाजपा

भाजपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि विदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार में भी पूंजीपति और जातिवाद के लिये काम किया। भाजपा हमेशा आरएसएस के इशारे पर काम करती है। यही नहीं बसपा सुप्रीमो का कहना है कि भाजपा की सरकार में विकास का कोई भी कार्य नहीं हुआ और आरएसएस के एजेंडों को ही यह पार्टी चला रही है।

बसपा प्रत्याशियों के लिए मांगा वोट

अंत में बसपा कार्यकर्ताओं को आह्वान करते हुए कहा कि किसी भी दल के बहकावे में नहीं आना है। कोई दल दलितों का हितैषी नहीं है। इस्तेमाल करने के लिए हितेषी वाली बातें करती हैं। आप सभी लोगों को एकजुट होकर बीएसपी के सभी प्रत्याशियों को विजय बनाकर एक बार फिर से प्रदेश में सरकार बनानी है, जिससे बाबा साहब अंबेडकर के सपनों को साकार किया जा सके। मायावती की रैली में सैकड़ों की तादाद में बीएसपी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story