TRENDING TAGS :
Jhansi: यूनियनों को अलग कर रेल कर्मचारी गए हड़ताल पर, संगठन के नेताओ में भारी आक्रोश
Jhansi: रेलवे वर्कशॉप के कर्मचारियों ने दोनो यूनियनो के नेताओ को अलग कर हड़तालो पर चले गए है।वर्कशॉप में पूरी तरह से काम बंद है।
Jhansi Latest News (Image Credit-Newstrack)
Jhansi: रेलवे वर्कशॉप के कर्मचारियों ने दोनो यूनियनो के नेताओ को अलग कर हड़तालो पर चले गए है।वर्कशॉप में पूरी तरह से काम बंद है।साथ ही एनसीआरईएस के नेता बीके साहू के निलंबन कों लेकर नेताओ में भारी आक्रोश है, वही वर्कशॉप को पुलिस छावनी बना दिया गया है।हड़ताल पर गए कर्मचारियों को 50 घंटे से ज्यादा समय हो गया है।
मालूम हो कारखाना (वर्कशॉप ) में उस समय हड़कम्प मच गया, जब कर्मचारियों ने कारखाना प्रशासन की कार्यशैली के खिलाफ हल्लाबोल करते हुए टूल डाउन कर दिया। वर्कशॉप की सभी शॉप्स में काम ठप होने से एनसीआर मुख्यालय से लेकर रेलवे बोर्ड तक हड़कम्प मच गया है।
बताया गया कि विगत कुछ दिनों से रेल प्रशासन व कर्मचारियों के बीच कुछ मांगों व समस्याओं को लेकर तनातनी चली आ रही है। वर्कशॉप की दोनों यूनियंस ने कारखाना प्रशासन से वार्ता कर समस्याओं के समाधान की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी। इंसेंटिव बोनस बन्द होना व पेयजल की उचित व्यवस्था न होना प्रमुख समस्या बताई गई है। सभी कर्मचारी एकजुट होकर नारेबाजी करने लगे। CWM से वार्ता की कोशिश की गई लेकिन वह नहीं आये।