×

Jhansi News: अभाविप गांवों में करेगी ध्वजारोहण कार्यक्रम, लोगों में भरेगी देश प्रेम का जज्बा

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पंद्रह अगस्त के अवसर पर गांव में पहुंचकर झंडा फहराने के कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है।

B.K Kushwaha
Report B.K KushwahaPublished By Deepak Raj
Published on: 10 Aug 2021 6:40 PM GMT
ABVP
X
कार्यक्रम के संबंधित बात करते अभाविप के सदस्य 

Jhansi News: स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में देश अमृत महोत्सव के रूप में अनेकानेक कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषदअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कि विभाग संगठन मंत्री अजय यादव ने बताया कि अभाविप एक राष्ट्रीय संगठन है जिससे देशभर से लाखों छात्र जुड़े हुए हैं। इतने महत्वपूर्ण अवसर पर अभाविप ने भी अपनी तरफ से इस कार्य योजना को विस्तार देने का प्रयास किया है। इसी क्रम में अभाविप 15 अगस्त के अवसर पर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है।

बैठक करते एबीवीपी के सदस्य


साथ ही कुछ ऐसे कार्यक्रमों की शुरुआत की जाएगी जो वर्ष पर चलेंगे। उन्होंने बताया है कि एक गांव एक तिरंगा अभियान-15 अगस्त के दिन इस अभियान के अंतर्गत देश के लाखों गांव में ध्वजारोहण किया जाएगा। अभाविप झांसी महानगर द्वारा भी 80 स्थानों जिसमें 60 वार्ड और 20 गांव का चयन कर सूची बनाई गई है। जिला तिरंगा अभियान समिति द्वारा प्रत्येक 10 स्थानों के लिए एक गट नायक को जिम्मेदारी दी गई है। ध्वजारोहण का समय 8:00 से 10:30 के बीच निर्धारित किया गया है। जिसमें कार्यक्रम संयोजक अतिथि तय हो गए हैं।

उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बुंदेलखंड विश्वविद्यालय इकाई द्वारा अखंड भारत का नक्शा 'मानव श्रृंखला' द्वारा बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के क्रीडा स्थल पर बनाया जाएगा। जिसमें सभी कार्यकर्ता अपने हाथों में तिरंगा लिए रहेंगे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के आयाम 'राष्ट्रीय कला मंच' द्वारा इस अवसर पर देश भावना से प्रेरित नुक्कड़ नाटक का मंचन किया जाएगा।

जिसमें आजादी के संघर्ष के साथ ही युवाओं की स्वतंत्र भारत में क्या भूमिका हो को दर्शाया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत सभी छात्र 8 अगस्त से 14 अगस्त के मध्य स्वतंत्रता दिवस पर अपने विचार, काव्य पाठ, भाषण, गायन अथवा अन्य रचनात्मक माध्यम का 1 से 2 मिनट का वीडियो बनाकर राष्ट्रीय कला मंच के संयोजक के पास भेज सकेंगे। उत्कृष्ट प्रविष्टियों को राष्ट्रीय कला मंच के राष्ट्रीय सोशल मीडिया पटल पर साझा किया जाएगा।


बैठक के दौरान जानकारी देते हुए


उन्होंने बताया है कि देशभक्ति विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतिभागी इसमें दो वर्गों में ऑनलाइन प्रतिभाग कर सकते हैं। 14 से 18 वर्ष और 18 से 25 वर्ष। प्रथम तीन श्रेष्ठ प्रविष्टियों को पुरस्कृत किया जाएगा। सभी को प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। इसके साथ ही वर्ष भर अनेक गतिविधियों, प्रतियोगिताओं, कार्यक्रमों, आयोजनों के माध्यम से राष्ट्रीय चेतना, भावना, देशभक्ति का प्रसार जन-जन तक किया।

इसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के आयाम-राष्ट्रीय कला मंच, एग्रीविजन, मैडिविजन, स्टूडेंट फॉर डेवलपमेंट स्टूडेंट फोर सेवा, शोध एवं खेलकूद आयाम द्वारा अनेकों को कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। प्रेस वार्ता में प्रांत उपाध्यक्ष अंजू गुप्ता, महानगर संगठन मंत्री अमन विश्वकर्मा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य समरेंद्र प्रताप सिंह, विभाग सह संयोजक मनेंद्र गौर एवं जिला सह संयोजक आयुष उपाध्याय उपस्थित रहे।


भाजपा गद्दी छोड़ो मार्च के दौरान उमड़ा कांग्रेसियों का जन सैलाब

Lalitpur News: आज 10 अगस्त 2021 को ललितपुर विधानसभा के तहसील मुख्यालय पर अगस्त क्रांति के अवसर पर "भाजपा गद्दी छोड़ मार्च" पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के मुख्य आतिथ्य , उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं जिला प्रभारी मनीराम कुशवाहा के विशिष्ट आतिथ्य में एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत के नेतृत्व में निकाला गया।


घोड़ागाड़ी पर चढ़कर प्रदर्श करते कांग्रेस के नेता

इस अवसर पर महंगाई, बेरोजगारी, किसान बिल, महिला उत्पीड़न, बढ़ते अपराध, गिरती अर्थव्यवस्था को निशाना बनाया गया। "भाजपा गद्दी छोड़ो मार्च" के दौरान उत्तर प्रदेश एवं केंद्र की जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया गया। "भाजपा गद्दी छोड़ो मार्च" ललितपुर के तुवन मंदिर मैदान से प्रारंभ होकर घंटाघर, शनिचरा चौराहा, तालाब पुरा, अवंती बाई चौराहा पर माल्यार्पण के बाद महारानी लक्ष्मीबाई जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ समाप्त हुआ।

जिला अध्यक्ष अंकित यादव हाथ में कटोरा लेकर भीख मांगते हुए चल रहे थे

जुलूस में किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अरविंद कुशवाहा हल लेकर चल रहे थे, वही युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अंकित यादव हाथ में कटोरा लेकर भीख मांगते हुए चल रहे थे। साथ ही नेतागण तांगा में बैठकर, कुछ लोग अपने सिर पर गैस सिलेंडर रखकर, तो कुछ लोग ताली थाली बजाकर चल रहे थे। महारानी लक्ष्मी बाई प्रतिमा के समक्ष सभा को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी एवं केंद्र की मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण युवा, किसान,मजदूर सभी परेशान हैं।


प्रदर्शन करते कांग्रेस के कार्यकर्ता


इनके लिए सरकार के पास किसी प्रकार की कोई योजना नहीं है, जबकि सरकार की विफलता के कारण कोरोना में हजारों लोग मौत के गाल में समा गए। यह सरकारें हमें अंग्रेजी शासन की याद दिलाती हैं। ऐसी निरंकुश सरकार को हमें उखाड़ फेंकने का संकल्प लेना चाहिए। इतना ही नहीं संसद में इनके मंत्री कहते हैं की कोरोना में गैस की कमी से किसी की मृत्यु नहीं हुई। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं जिला प्रभारी मनीराम कुशवाहा ने कहा कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण महंगाई चरम सीमा पर है।


आज युवा बेरोजगार हैं वही मजदूरों को काम नहीं मिल रहा है और महंगाई के कारण आज लोग आत्महत्या कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकारे लोगों के जल कल्याण के लिए बनाई जाती है न कि व्यवसाय चलाने के लिए। कांग्रेस का संघर्ष का नाता आजादी से भी पुराना है और कांग्रेस इन सरकारों को उखाड़ फेंकने के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी और 2022 में उत्तर प्रदेश से इनको बाहर का रास्ता दिखाएगी।


काग्रेस के नेतागण लोगों को संबोधित करते हुए

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत ने सरकार को कोसते हुए कहा कि कांग्रेस ने जो 70 साल में देश को दिया था, आज उत्तर प्रदेश और केंद्र की सरकार उसको बेचने का काम कर रही है। एक और जहां लोग भूख से तड़प कर अपनी जान दे रहे हैं वहीं दूसरी ओर राशन योजना के नाम पर सरकार फोटो खिंचवाने का काम कर रही है। कार्यक्रम का संचालन विधानसभा प्रभारी एवं जिला महासचिव राकेश रजक एडवोकेट ने तथा आभार नगर अध्यक्ष नवनीत के लिए दान ने व्यक्त किया।

यह लोग रहे मौजूद

अवसर पर और जिला अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद कुशवाहा, पीसीसी सदस्य बिट्टू राजा, पीसीसी सदस्य बहादुर अहिरवार एडवोकेट, डॉ राम सिंह यादव, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अंकित यादव, जिला कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी मनीष श्रीमाली ,अंकुश जेन,उपाध्यक्ष मोहन सिंह चंदेल, सूनील खजुरिया ,वीरेंद्र रजक, अजय तोमर, रेखा राजा गौर, शोभा राजा, उदल सिंह पटेल,बृजेश रजक, पूर्व नगर अध्यक्ष हरिबाबू शर्मा, नाती राजा, दीक्षा परमार, नेहा शर्मा, जहीर रानू पार्षद, मुकेश रजक , प्रदीप रिछारिया, अजय कुशवाहा, गिरधारी कुशवाहा, रक्षपाल सिंह बुंदेला, अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष गुलाब बंशकार, व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संदीप रजक, ब्लॉक अध्यक्ष सुशील कुमार श्रीवास, बृजेश शांडिल्य, कुलदीप पाठक, नागेश रजक, गणेश कुशवाहा, बृजेश मिश्रा, लोकपाल राजपूत, पुनीत देवालिया एडवोकेट, अशोक स्वर्णकार, रामभरोसे कुशवाहा, गजेंद्र सिंह बुंदेला, पर्वत लाल अहिरवार, सूर्यकांत बबेले, प्रदीप श्रीवास्तव, रामअवतार राजपूत, खलक सिंह राजपूत, नेकसिंह राजपूत, बाबूलाल रजक, विनोद अवस्थी ताजुद्दीन खान, मुन्ना लाल चंदेल धर्मेंद्र सिंह चंदेल, लोकेंद्र सिंह बुंदेला,मुलायम सिंह चंदेल, पार्वती झा, रामदेवी विश्वकर्मा,नदीम शबनम, संजय जाटव, राममूर्ति तिवारी, नीलेश पटेल, भगवान सिंह राजपूत, इंद्रपाल, देशपट कुशवाहा,अशोक राय, लक्ष्मण सिंह यादव, बृजेश बंशकार, आशीष दुबे, पूजा सेन, आसिफ खान, असलम खान, रामनरेश दुबे, महेंद्र पनारी, जितेंद्र वर्मा, शरीफ जावेद, विवेक मिश्रा, वैभव जैन, जगदीश प्यासा, जगदीश कुशवाहा, मंगल कुशवाहा, राजेश कुशवाहा, राहुल सेन सहित सैकड़ों की संख्या में अपने साथ कार्यकर्ताओं का हुजूम लेकर सरकार विरोधी नारे लगाते हुए भाजपा गद्दी छोड़ो मार्च में चल रहे थे।


Deepak Raj

Deepak Raj

Next Story