×

Jhansi News: झांसी से चुनाव लड़ सकते हैं स्वतंत्र देव सिंह, भाजपा विधायक ने कही ये बात

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के झांसी से चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे हैं। भाजपा विधायक ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

B.K Kushwaha
Report B.K KushwahaPublished By Deepak Raj
Published on: 14 Aug 2021 11:19 AM GMT
State BJP chief Swatantra dev Singh
X

भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की फाइल तस्वीर (फोटो-न्यूजट्रैक)

Jhansi News: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अब 6 महीने ही शेष बचे हैं, ऐसे में सभी राजनीतिक दलों की चुनावी तैयारियां तेज हो गई हैं। हर नेता अपने-अपने संगठन कों मजबूत करने में जुटा हुआ है। कुछ समय पहले ही भाजपा ने वरिष्ठ नेताओं को सीधे एमएलसी न बनाकर जनता के बीच उतारने का फैसला किया है। इसके तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा और केशव प्रसाद मौर्य से लेकर संगठन और सरकार के आला नेताओं के चुनाव लड़ने की बात कही जा रही है। इन्हीं में से एक नाम है भाजपा के कद्दावर नेता और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह का भी है।


भाजपा नेता



क्या कहा सदर विधायक रवि शर्मा ने

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के झांसी से चुनाव लड़ने की सुगबुगाहट के बीच झांसी के सदर विधानसभा सीट से विधायक रवि शर्मा ने बयान जारी किया है। रवि शर्मा ने कहा कि स्वतंत्र देव सिंह झांसी से चुनाव लड़ें तो पार्टी और बुन्देलखण्ड दोनों के लिए फायदेमंद होगा। मीडिया में आई खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा विधायक ने कहा कि वे चाहते हैं कि प्रदेश अध्यक्ष झांसी से चुनाव लड़ें।

तेजी से होगा बुन्देलखण्ड का विकास

सदर विधायक रवि शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि चर्चाओं का बाजार गर्म है कि प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह झांसी से चुनाव के मैदान में आ सकते हैं। रवि शर्मा ने कहा कि वह हमारे वरिष्ठ नेता हैं, अगर वह यहां से चुनाव लड़तें हैं तो निश्चित रूप से झांसी और बुन्देलखण्ड का विकास ठीक से और ज्यादा गति से हो पायेगा यह मेरे लिए भी प्रसन्नता का विषय होगा।

क्या भाजपा अब कद्दावर नेताओं को चुनाव के मैदान में उतारकर विधानसभा चुनाव का माहौल बनाना चाहती है ? इस सवाल पर रवि वर्मा ने जवाब दिया कि भारतीय जनता पार्टी में जो चयन प्रक्रिया है, उसके मुताबिक पार्लियामेंट्री बोर्ड यह तय करता है कि कौन व्यक्ति कहां से चुनाव लड़ने वाला है। यह निर्णय तो आखिरी में पार्लियामेंट्री बोर्ड ही तय करने वाला है। अभी चुनाव की और टिकटों की तो चर्चा शुरू भी नहीं हुई है, लेकिन मुझे प्रसन्नता होगी यदि स्वतंत्रदेव सिंह झांसी से चुनाव लड़ेंगे।

Deepak Raj

Deepak Raj

Next Story