×

Jhansi News: मंडल रेल प्रबंधक ने भीमसेन-वीरांगना लक्ष्मीबाई रेल स्टेशन खंड का किया निरीक्षण

Jhansi News: मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष द्वारा भीमसेन-वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन रेल खंड का निरीक्षण किया गया।

B.K Kushwaha
Report B.K KushwahaPublished By Divyanshu Rao
Published on: 9 Feb 2022 11:02 PM IST
Jhansi News
X

वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेश की तस्वीर(फोटो:सोशल मीडिया) 

Jhansi News: मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष द्वारा भीमसेन-वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन रेल खंड का निरीक्षण किया गया। आशुतोष द्वारा वीरांगना लक्ष्मीबाई से सीधे भीमसेन को प्रस्थान किया गया। भीमसेन पहुँचकर उन्होंने माल गोदाम, लोजिस्टिक पार्क का निरीक्षण किया। वापसी में भीमसेन-रसूलपुर गोगामऊ के मध्य किमी सं 1324 स्थित तथा किमी सं 1300 स्थित माइनर ब्रिज का सघन निरीक्षण किया। इसके पश्चात उन्होंने किमी सं 1292 एवं 1295 स्थित नॉन-इंटरलॉक्ड इंजिनीयरिंग गेट तथा ट्रैफिक गेट सं 205 को देखा।

उरई स्टेशन पहुंचकर डीआरएम द्वारा यात्री सुविधाओं का जायजा लिया गया, प्लेटफार्म सं-1 पर FOB पर रैंप बनाने हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। बुकिंग कार्यालय तथा नयी बिल्डिंग में शिफ्ट किये गए उरई माल गोदाम का निरीक्षण किया। माल गोदाम के विकास सम्बंधित आवश्यक निर्देश दिये। रिले रूम का निरीक्षण, पॉइंट टेस्टिंग तथा चिकित्सा यूनिट का भी आशुतोष द्वारा सघन निरीक्षण किया गया। उरई से प्रस्थान कर मंडल रेल प्रबंधक ने मोठ स्टेशन पर ठहराव लिया तथा स्टेशन का निरीक्षण करते हुए, यात्री सुविधाओं का जायजा लिया।

झांसी स्टेशन की तस्वीर

मोठ पहुंचकर स्टेशन निरीक्षण उपरान्त डीआरएम द्वारा मोठ-वीरांगना लक्ष्मीबाई के मध्य 120 किमी प्रति घंटा से स्पीड ट्रायल कराई गयी। आशुतोष द्वारा निरीक्षण के दौरान खंड में आने वाले स्टेशनों के सर्कुलेटिंग क्षेत्र, अप्रोच रोड तथा स्टेशन बिल्डिंग का भी निरीक्षण किया तथा खंड में यात्री सुविधाओं से जुड़े महत्वपूर्ण विकास कार्य जैसे पैदल पुल आदि पर सम्बंधित अधिकारीयों के साथ विचार विमर्श किया।

मंडल रेल प्रबंधक द्वारा चल रहे विकास कार्यों को समय सीमा के अन्दर पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक नवीन दीक्षित, वरिष्ठ मंडल सिग्नल अभियंता (समन्वय) अमित गोयल, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता, नितिन वर्मा वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (TRD), वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक शशिकांत त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारीगण और पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।

वर्तमान समय के अनुसार संचालित होगी ट्रेनें

झाँसी रेल मंडल के पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया है कि 01 फरवरी 2022 को जारी प्रेस विज्ञप्ति अनुसार गाडी संख्या 12447 की समय सारणी में कुछ स्टेशन पर समय परिवर्तन किया गया था, जो की 15 फरवरी 22 से प्रभावी होने वाला था, उक्त बदलाव पर अग्रिम सूचना तक रोक लगा दी गयी है। अत: अब गाडी संख्या 12447 वर्तमान समय अनुसार ही संचालित की जाएगी।

इसी क्रम में गाडी संख्या 12447 के समय परिवर्तन के फलस्वरूप अन्य गाड़ियों गाडी सं 12533, 12615, 12779, 12409, 12405, 01810, 12183, 19313, 19321, 19305 के समय भी परिवर्तित किये जाने थे, जो की अब अग्रिम सूचना तक यथावत रहेंगे।



Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story