×

UP Election 2022: झांसी में नामांकन की सरगर्मी शुरू, भाजपा और सपा के 6 प्रत्याशियों ने ठोकी ताल

Jhansi News: जिले में आज भाजपा, सपा के 6 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है। आज से नामांकन की सरगर्मी शुरू हो गई है। यह 2 फरवरी तक बनी रहेगी।

B.K Kushwaha
Report B.K KushwahaPublished By Deepak Kumar
Published on: 27 Jan 2022 9:09 PM IST
Jhansi News In Hindi
X

नामाकंन भरने में प्रत्याशी। 

Jhansi News: जिले में आज भाजपा (BSP) सपा (SP) के 6 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है। आज से नामांकन की सरगर्मी शुरू हो गई है। यह 2 फरवरी तक बनी रहेगी। झांसी सदर विधानसभा सीट (Jhansi Sadar Assembly Seat) से भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के प्रत्याशी व वर्तमान विधायक रवि शर्मा (MLA Ravi Sharma), बबीना विधानसभा क्षेत्र (Babina Assembly Constituency) भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के प्रत्याशी वर्तमान विधायक राजीव सिंह पारीछा (MLA Rajeev Singh Parichha) एवं समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के यशपाल सिंह यादव (Yashpal Singh Yadav) ने नामांकन दाखिल किया।

मऊरानीपुर विधानसभा सीट (Mauranipur Assembly Constituency) से समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के प्रत्याशी तिलक चंद्र वालों ने पर्चा भराथ। गरौठा विधानसभा क्षेत्र (Garautha Assembly Constituency) से भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के प्रत्याशी वर्तमान विधायक जवाहर लाल राजपूत (MLA Jawahar Lal Rajput) एवं गरौठा विधानसभा क्षेत्र (Garautha Assembly Constituency) दो बार विधायक रहे समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के प्रत्याशी दीप नारायण सिंह यादव ने नामांकन दाखिल किया।


नामांकन दाखिल करने के बाद सभी प्रत्याशियों ने मीडिया से बात करते हुए अपनी अपनी जीत का दावा किया किया व अपनी पार्टी की नीतियों का बखान किया। सदर विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के प्रत्याशी रवि शर्मा (Candidate Ravi Sharma) ने एक सेट में नामांकन दाखिल किया। रवि शर्मा (Candidate Ravi Sharma) के प्रस्तावक नगर निगम के पूर्व महापौर किरण वर्मा रही। बबीना विधानसभा क्षेत्र (Babina Assembly Constituency) से समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के प्रत्याशी यशपाल सिंह यादव के प्रस्तावक वीर सिंह नरवरिया रहे।


वहीं, भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के बबीना प्रत्याशी राजीव सिंह पारीछा के प्रस्तावक अमर सिंह कुशवाहा रहे। मऊरानीपुर विधानसभा क्षेत्र (Mauranipur Assembly Constituency) समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के प्रत्याशी तिलक चंद्र अहिरवार ने एक सेट में नामांकन दाखिल किया। उनके प्रस्तावक सपा के जिला उपाध्यक्ष राजेश पाल रहे। गरौठा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी जवाहर लाल राजपूत के प्रस्तावक गुरसराय नगर पालिका अध्यक्ष देवेश पालीवाल रहे। गरौठा विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी दीप नारायण सिंह यादव ने दो सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया एक सेट के प्रस्तावक रविंद्र प्रकाश अड़जरिया एवं दूसरे सेट के प्रस्तावक जनक सिंह गौर रहे।

रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष सादगी से नामांकन किए दाखिल

कोरोना गाइडलाइन (corona guideline) के चलते नामांकन के दौरान प्रत्याशियों के साथ ना तो समर्थकों का हुजूम दिखा और ना ही वाहनों की रेल पेल। प्रत्याशी अपने चंद समर्थकों के साथ इलाइट से होते हुए कलेक्ट्रेट में पहुंचे तथा प्रत्याशी प्रस्तावक एवं अधिवक्ता के साथ रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष सादगी से नामांकन दाखिल कर गए। इससे पहले होने वाली विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी अपने हजारों लोगों के समर्थ हुजूम के साथ नामांकन करने के लिए आते थे और जुलूस में जन समर्थन जुटाकर अपनी ताकत का एहसास कराते थे। लेकिन इस बार एक तरह से सन्नाटे में प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story