×

Jhansi News: झांसी रेलवे स्टेशन बना वीरांगना लक्ष्मीबाई, लेकिन नाम हटाने पर नाराज झाँसीवासी

Jhansi News: बैठक में वक्ताओं ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि जब महारानी लक्ष्मी बाई (Maharani Laxmi Bai) ब्याह कर नगर में आई थी तो उस समय इस नगर का नाम झाँसी था

B.K Kushwaha
Report B.K KushwahaPublished By Monika
Published on: 31 Dec 2021 2:52 PM GMT (Updated on: 31 Dec 2021 4:09 PM GMT)
Jhansi Railway station name change
X

रेलवे स्टेशन से झाँसी का नाम हटा (फोटो :  सोशल मीडिया )

Jhansi News: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की एक आकस्मिक बैठक का आयोजन (baithak ka aayojan) किया गया। बैठक में झांसी स्टेशन (Jhansi railway station) के नाम को बदलकर वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई किए जाने पर खुशी के साथ -साथ अफसोस प्रकट किया गया।

बैठक में वक्ताओं ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि जब महारानी लक्ष्मी बाई (Maharani Laxmi Bai) ब्याह कर नगर में आई थी तो उस समय इस नगर का नाम झाँसी था, झाँसी हमारे लिए अपने आप में ही गौरव पूर्ण नाम है। हमारे लिए जितनी सम्मानीय हमारी महारानी लक्ष्मीबाई हैं, उतना ही प्यार हम अपनी झाँसी से भी करते हैं। गृह मंत्री (भारत सरकार) से अनुरोध है की झाँसी स्टेशन का नाम वीरांगना लक्ष्मीबाई (Veerangana Laxmibai) किया गया है इसमें झाँसी का नाम ना हटाया जाए। हम लोग सिर्फ यही चाहते हैं कि झाँसी स्टेशन का नाम झाँसी वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई या वीरांगना झाँसी रानी लक्ष्मी बाई होना चाहिए।

स्टेशन के नाम में झाँसी जोड़ने की मांग

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के समस्त पदाधिकारी और व्यापारियों की ओर से हम आप से यह मांग करते हैं की झाँसी स्टेशन के नाम में झाँसी अवश्य जोड़ा जाए बस यही आपसे प्रार्थना है। इस मांग को लेकर जिलाधिकारी के पास पहुंचे व्यापार मंडल के , जिलाध्यक्ष उमेश गुप्ता , वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश गुप्ता राजू रक्सा, उपाध्यक्ष जगदीश बजाज,महामंत्री नितिन सरावगी, पुनीत अग्रवाल ,युवा प्रदेश महामंत्री जितेंद्र सोनी (जीतू,),जिलाध्यक्ष आईटी सेल प्रदीप त्रिपाठी, युवा महामंत्री अनुज मुड़िया, महिला जिलाध्यक्ष कंचन आहूजा, जिला उपाध्यक्ष उषा सेन , जिला उपाध्यक्ष कुसुम कुशवाहा,अशोक अग्रवाल काका , मुकेश मारवाड़ी, तरुण साहू, बृज बिहारी सोनी, जय किशन प्रेमानी, राजेंद्र शर्मा, दिलीप महोबिया, नीरज रायकवार, राहुल मिश्रा एवं अन्य व्यापारी गण भी शामिल रहे। हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि हमारी इस मांग पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए निर्णय लेंगे।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story